'फूल और कांटे' (Phool Aur Kante) फिल्म से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस मधु (Madhoo), जिन्हें 'रोजा' (Roja) गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, ने बॉलीवुड में 7 साल काम किया और हिंदी और साउथ की 54 की मिलाकर 54 बेहतरीन फिल्में दीं. हालांकि इसके बाद वो शादी करके फैमिली लाइफ में बिजी हो गई थीं, लेकिन अब वो फिल्मों में कमबैक कर चुकी हैं. हाल ही उनकी फिल्म 'गवर्नर' (Governer) रिलीज़ हुई है. इसके अलावा वो वेबसीरीज़ 'फैमिली बिज़नेस' (Web series Family Business) में अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ नज़र आएंगी. इस सबके बीच वो मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) में बतौर गेस्ट आई थीं, जहां उन्होंने अपनी जर्नी, अपनी फैमिली, अपने अनुभव के बारे में काफी दिलचस्प बातें शेयर की.
मधु का पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/dSuF32GL_h8?si=5ZhPZuULKub4nMaO" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>
बातचीत के दौरान मधु ने किंग खान (King Khan) के बारे में भी बात की और उनसे जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया. मधु ने कहा कि वो फैन हैं और उनके साथ काम करना उनका सपना है. "मैं उन्हें admire करती हूं. वो स्पेशल पर्सन हैं. इनकी एनर्जी, उनकी एक्टिंग, एक इंसान के तौर पर वो, ऑनस्क्रीन, ऑफस्क्रीन हर तरह से मैं उनकी फैन हूं और फैन के पास किसी को पसंद करने के लिए कोई लॉजिक नहीं होता. SRK ऐसे इंसान हैं कि आप उनके साथ हों तो वो आपको भी स्पेशल फील करा देते हैं."

मधु ने शाहरुख की दरियादिली का एक किस्सा भी शेयर किया. "हम सब लंदन में थे. शाहरुख खान भी लंदन में थे. मैं फर्स्ट बेबी से प्रेग्नेंट थी और मेरा अच्छा खासा हैवी बेबी बंप था. हम सब शेखर कपूर का प्ले देखने गए थे, जहां शाहरुख चीफ गेस्ट थे. मेरे साथ पूरी फैमिली थी. मैं गाड़ी से उतरी तो मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा था, थोड़ा अनकंफर्टेबल फील कर रही थी, लेकिन किसी का मुझ पर ध्यान ही नहीं था. सबको शो में जाने की जल्दी थी."

मधु ने आगे बताया, "इतनी भीड़ में भी शाहरुख खान ने नोटिस किया कि मैं अनकंफर्टेबल महसूस कर रही हूं. वो मेरे पास आए और तुम ठीक हो? मैंने कहा, मुझे थोड़ा पानी चाहिए. उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा, रोड क्रॉस किया और शॉप से मुझे कुछ चिप्स, वेफर्स और पानी की बॉटल दिलाई. ज़रा सोचिए वो चीफ गेस्ट थे, उनकी पूरी टीम उन्हें अंदर ले जाने का इंतज़ार कर रही थी. और वो मेरे लिए पानी अरेंज कर रहे थे. व्हाट अ स्वीट जेस्चर. उन्हें ये वाकया भले ही याद न हो, लेकिन मेरे दिमाग से ये बात कभी नहीं जाएगी. वो बहुत ही वंडरफुल पर्सन हैं."

शाहरुख अपने जेस्चर से पहले भी कई बार लोगों का दिल जीत चुके हैं और मधु के मुंह से ये किस्सा सुनकर शाहरुख के फैंस एक बार फिर अपने फेवरेट हीरो पर दिल हार बैठेंगे.

