Close

पब्लिसिटी स्टंट या सच? आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ले रहे हैं तलाक, एक साल से रह रहे हैं अलग- एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा (Akanksha Chamola Reveals She And Gaurav Khanna Are Getting A Divorce We Have Been Living Separately)

टीवी की दुनिया के फेवरेट कपल में से एक गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ( Gaurav Khanna And Akanksha Chamola) साल 2016 में शादी के बंधन में बंधा था. हाल ही में गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने लॉकअप सीजन-2 के प्रीमियर के दौरान एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर फैंस ही नहीं उनके फैमिली और सेलेब्स फ्रेंड्स शॉक्ड रह गए.

Akanksha Chamola And Gaurav Khanna

नेटफ्लिक्स पर लॉकअप सीजन 2 का प्रीमियर शुरू हो चुका है. इस सीजन में बिग बॉस के पिछले सीजन के विनर रहे गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला भी कंटेस्टेंट्स के तौर आई हुई हैं. प्रीमियर के दौरान आकांक्षा को जब शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के सामने आईं तो उन्हें अपनी लाइफ के कॉन्फिडेंशियल सीक्रेट को शेयर करने का मौका मिला. एक्ट्रेस ने बताया कि वे और उनके हसबैंड गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं. इस धमाकेदार बयान को सुनकर वहां पर उपस्थित सभी लोग शॉक्ड रह गए.

Akanksha Chamola

लॉकअप 2 सीजन में आकांक्षा ने होस्ट से बात करते ही कहा- मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. पिछले एक साल से हम अलग अलग रह रहे हैं. लेकिन हमने अभी तक इस खबर का पब्लिकली खुलासा नहीं क्या है.

Akanksha Chamola And Gaurav Khanna

आकांक्षा ने ये भी बताया - मेरे और गौरव के बीच चीज़ें ठीक चल रही है. हम अभी भी एक दूसरे से बात करते हैं. पर मुझे नहीं लगता है कि पार्टनर के तौर पर एक दूसरे के साथ कंपेटिबल है. फ्यूचर को लेकर हमारा नजरिया बहुत अलग है अनफॉर्चुनेटली हम अपना भविष्य एक दूसरे के साथ नहीं बिता सकते हैं.

Akanksha Chamola And Gaurav Khanna

बता दें कि इससे पहले भी आकांक्षा चमोला ने जनवरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर अपने सेपरेशन की अफवाहों को हवा दी थी. हिंदी में लिखे उस नोट का ये मतलब था कि जब कोई भी रिश्ता जरूरतों पर टिका होता है तो उसमें दिल की बलि दी जाती है.

Share this article