Close

Alliance: भाई के लिए सलमान खान ने तोड़े रियलिटी शो के रूल्स, घर के अंदर लेकर गए मोबाइल, सोहेल खान हुए इमोशनल (Salman Khan Break Rules Bring Mobile Inside Reality Show Alliance For Brother Sohail Khan Emotional)

बॉलीवुड हो या टीवी दोनों जगहों पर सलमान खान की स्टार पावर का अच्छा खासा दबदबा है. रियलिटी शो अलायंस (Reality Show Allaince) में इस बात का ताजातरीन सबूत देखने को मिला. शो के लिए कुछ रूल्स थे, जिन्हें मेकर्स ने सलमान खान (Salman Khan) के लिए तोड़ दिए.

Salman Khan

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान पिछले दिनों रियलिटी शो अलायंस में सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे. शो के दौरान बड़े भाई सलमान खान ने अपने छोटे भाई सोहेल खान को तलाक के बाद लाइफ में मूव ऑन करने की सलाह दी. यहां तक कि उन्होंने सोहेल खान को अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए उन्हें डेटिंग करने की सलाह तक दे डाली.

Salman Khan and Brother Sohail Khan

सलमान खान शो के अंदर अपना मोबाइल लेकर गए थे. सोहेल से बातें करने के बाद सलमान खान ने उनके बेटे निर्वाण को अपने मोबाइल से वीडियो कॉल किया. सोहेल ने बेटे निर्वाण से वीडियो कॉल पर बात की. सोहेल ने शो में आए वंशज सिंह से भी निर्वाण की बात कराई. वीडियो कॉल पर बेटे संग बात करके सोहेल बहुत खुश नज़र आ रहे थे.

Salman Khan and Brother Sohail Khan

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो म को देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि किसी भी रियल्टी शो का ये सबसे बड़ा नियम होता है कि सभी कंटेस्टेंट्स एक घर के अंदर बंद रहते हैं, तो उनके पास मोबाइल नहीं होता है और न ही उन्हें बाहरी दुनिया की जानकारी दी जाती है. मेकर्स खुद ही कंटेस्टेंट्स की बात उनके परिवार से करवाते हैं, . लेकिन इस शो में घर के अंदर मोबाइल फोन का use हुआ है.

Sohail Khan

इस शो के मेकर्स सलमान खान के सामने झुक गए. तभी सलमान घर के अंदर फोन लेकर पहुंचे और उन्होंने भाई सोहेल की उनकी बेटे से बात भी करवाई. फैंस का कहना है कि सलमान भाई का औरा ऐसा ही है कि सबकी हालत खराब हो जाती है.

Share this article