Close

अरबाज़ खान के फनी एंटरटेन की झलक दिखाकर पत्नी शूरा ने उन्हें बर्थडे विश किया (Arbaaz Khan’s wife, Sshura, wished him a happy birthday by sharing a glimpse of his fun, entertaining side)

अरबाज़ खान के जन्मदिन पर उनकी पत्नी शूरा ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मज़ेदार वीडियो शेयर कर अरबाज़ को जन्मदिन की बधाई दी. वे कहती हैं-
मेरे लिए डांस करने से लेकर हमारी बेटी (सिपरा) के लिए डांस करने तक, साफ़ है कि रिटायरमेंट का तो कोई सवाल ही नहीं उठता… सर्जरी के बाद हॉस्पिटल बेड पर गाना? ठीक होने के दौरान भी एंटरटेनमेंट ज़रूरी है… तुमने ज़िंदगी को और भी ख़ुशहाल और मज़ेदार बना दिया है, और इसे कभी भी बोरिंग नहीं होने दिया.. जन्मदिन मुबारक़ हो अरबाज़… मेरे सबसे पसंदीदा इंसान और हमारी पंसदीदा एंटरटेनर.. ऐसे ही परफॉर्म करते रहो… हम तुम्हारे बड़े फैन हैं!.. हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं…

Arbaaz Khan

शूरा के इस प्यार भरे इमोशनल पोस्ट पर अरबाज़ ने भी प्यार, लव, हंसी की इमोजी  के साथ कहा- माय बेस्ट ऑडियंस… हैप्पी वाइफ हैप्पी लाइफ…
सच इन दो लाइन में ही अपनी ख़ुशहाल ज़िंदगी का फ़लसफ़ा बयां कर दिया अरबाज़ ने.

Arbaaz Khan

अरबाज़ खान के को-स्टार और फैंस ने भी शूरा के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए. प्यार, बधाइयां लुटाने के साथ-साथ कुछ तंज कसने से भी बाज़ नहीं आए. जैसे एक ने कहा कि दूसरी मोहब्बत तो बड़ी काम की चीज़ हो गई… मैच्योर से फिर बचपन में चले गए.. हैप्पीनेस चाइल्ड सिपारा…

यह भी पढ़ें: हिंदुत्व पर कंगना रनौत की ललकार… (Kangana Ranaut’s challenge regarding Hindutva)

एक का कहना था- जब आप रिच हो लोग आपकी तफरी को भी अडमायर करते हैं…
एक ने तो व्यंग्य किया कि इसका खिसक गया है शादी के बाद…

Arbaaz Khan

शूरा खान के साझा किए गए वीडियो में अरबाज़ खान त्रिशूल फिल्म का गाना मोहब्बत बड़े काम की चीज़ है… पर लाजवाब अंदाज़ में ठुमके लगाते नज़र आ रहे हैं..
उनके सामने पत्नी और बेटी एक अच्छे और सच्चे दर्शक की तरह उनकी हौसलाअफ़जाई कर रही हैं. बाद में वे प्यार से बेटी का माथा भी चूमते हैं. जन्मदिन पर पहली बार बेटी की हल्की झलक भी देखने मिली.

Arbaaz Khan

इसी के साथ दूसरे सीन में बेड पर लेटे ‘हम किसी से कम नहीं’ फिल्म का गाना क्या हुआ तेरा वादा, वो क़सम वो इरादा.. भूलेगा दिल जिस दिन तुम्हें वो दिन ज़िंदगी का आख़िरी दिन होगा… बैकग्राउंड में बज रहे इस गाने पर फुल मस्ती में वे अपने सटीक भाव-भंगिमाएं भी दे रहे थे. इसे कहते हैं क़ाबिल अभिनेता का मनोरंजक अंदाज़.

Arbaaz Khan

दरअसल पिछले दिनों अरबाज़ खान की हिंदुजा हॉस्पिटल में सर्जरी हुई थी. उसी दौरान का ये वीडियो है. सच, अरबाज़ खान की ज़िंदादिली को सलाम! वे ख़ुशी हो या ग़म… हर हाल में शान से जीने में विश्‍वास रखते हैं. उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां! 

Arbaaz Khan

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी जी विष्णु के अवतार हैं… एक्टर सुदेश बेरी के बयान ने मचाई सनसनी… (Narendra Modi is an Avatar of Vishnu… Actor Sudesh Berry’s statement sparks a sensation)

Photo Courtesy: Social Media

Share this article