Close

मनीषा रानी ने दिखाई मुंबई के आलीशान घर की झलक, नाम रखा ‘आंगन’, लिखा- ‘कौन कहता है सपने पूरे नहीं होते’ (Manisha Rani shares glimpse of her luxurious new house in Mumbai, names it ‘Aangan’, Says- ‘Who says dreams don’t come true?’)

सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी (Manisha Rani) की सोशल मीडिया पर ह्यूज फैन फॉलोइंग है. रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ (Bigg Boss OTT 2) में पार्टिसिपेट करने के बाद से वो लोगों के दिलों में बस गई हैं. बिग बॉस के बाद उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11 Winner) में भी पार्टिसिपेट किया और अपनी मेहनत और लगन के दम पर इसकी विनर बनीं. इसके अलावा वो अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करती रहती हैं जिससे उनके फैंस उनके मुरीद हो जाते हैं.

Manisha Rani

और अब मनीषा रानी ने अपने मेहनत के बल पर मुंबई में अपना ड्रीम होम (Manisha Rani Buys Luxurious Apartment in Mumbai) खरीद लिया है, जिसकी झलक (Manisha Rani shares glimpse of her luxurious new house) उन्होंने अब शेयर की है. उनके आलीशान घर की झलक देखकर फैंस खुशी से गदगद हो रहे हैं.

Manisha Rani

मनीषा रानी ने कुछ महीने पहले ही नए घर मे गृहप्रवेश पूजा की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की थीं. और अब वो अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं. मनीषा ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर करके अपने घर की झलक फैंस को दिखाई है. उनके इस होम टूर की वीडियो में उनका आलीशान घर देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. 

Manisha Rani

मनीषा ने अपने नए घर का नाम ‘आंगन’ रखा है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर का नज़्म आंगन इसलिए रखा, क्योंकि इससे अपनेपन की फीलिंग आती है. अपने व्लोग में उन्होंने घर का हर कोना फैंस को दिखाया है. उन्होंने होम टूर एंट्रेंस से शुरू किया और शानदार मेन गेट की झलक दिखाई, जो व्हाइट कलर की है. उन्होंने कहा, “मैं बस चाहती थी कि सभी को यह महसूस हो कि अगर मेन गेट इतना शानदार है, तो घर के अंदर का हिस्सा और भी खूबसूरत होगा.” मेन गेट से अंदर जाते ही लेफ्ट में उन्होंने मंदिर बनवाया है, जो वास्तु को ध्यान में रखकर बनाया गया है. 

Manisha Rani

मनीषा ने अपने डेकॉर को व्हाइट थीम दिया है. और पूरी दीवारों को व्हाइट से रंग दिया है. मनीषा ने बताया कि व्हाइट दिखने में तो खूबसूरत लगता है, लेकिन इसे मैनेज करना बहुत मुश्किल है. मनीषा मई में इस नए घर में शिफ्ट हुई थीं और अब जाकर उन्होंने अपने घर का होम टूर करवाया है.

Manisha Rani

मनीषा इसके बाद लिविंग रूम की झलक दिखाती हैं और बताती हैं कि किस तरह उन्होंने एक एक चीज़ बड़ी मुश्किल से सेलेक्ट की है, लेकिन फाइनली घर का हर कोना क्लासी लग रहा है. 

Manisha Rani

 लिविंग रूम के एक कोने को उनके अवॉर्ड्स के कलेक्शन को सजाने के लिए रखा गया है.

Manisha Rani

मनीषा ने इसके बाद गेस्ट रूम की झलक दिखाई, जिसका कलर थीम एकदम डार्क रखा है और वॉल डेकॉर के लिए पत्थरों का इस्तेमाल किया है. मनीषा ने बताया, “मैं अपने घर में पेड़-पौधे, पानी और पहाड़ चाहती थी. मैं इस 3BHK घर में अपने सभी सपने पूरे करना चाहती थी, इसलिए मैंने यहां यह पत्थर लगाने का फैसला किया.

Manisha Rani

उन्होंने फैंस को किचन की एक झलक भी दिखाई, जो घर के बाकी हिस्से की तरह ही बेहद आलीशान है. 

Manisha Rani

मनीषा ने अपने व्लोग का एक टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, “कौन कहता है सपने पूरे नहीं होते, आप बस देखो..! ये सब एक ख्वाब ही था जो अब पूरा हो गया है.”

मुंबई में उनका इतना आलीशान घर देखकर फैंस खुशी से गदगद हो रहे हैं और उन्हें इसके लिए बधाई दे रहे हैं. फैंस का कहना है कि फाइनली उनकी मेहनत रंग ला रही है.

बता दें मनीषा (Manisha Rani) जब बिहार से मुंबई आई थीं तो कई सपने लेकर यहां कदम रखा था. उन्होंने खूब मेहनत की और आज उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया है कि न सिर्फ अपने, बल्कि अपनी फैमिली के सपने भी पूरे कर रही हैं.

Share this article