कल मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे (Eldest Son) आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी (Wedding) है. कल आकाश अंबानी श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इस मौके पर फिल्मी जगत के सितारे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. अंबानी परिवार की शादी से जुड़ी किसी फंक्शन में शामिल होने पहुंचे बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से शाहरुख ख़ान और गौरी ख़ान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में शाहरुख और गौरी एथनिक लुक में कमाल के लग रहे हैं.


आपको बता दें कि आकाश और श्लोका मेहता की शादी की रस्में शुरू करने से पहले कल यानी गुरुवार को अंबानी परिवार ने अपने घर में पूजा का आयोजन किया. जहां उन्होंने भारतीय सेना के लिए भी लिए पूजा अर्चना किया. देखें वीडियो
https://www.instagram.com/p/BuoBvxRny8j/
शादी के पहले आकाश अंबानी और उनकी भावी पत्नी श्लोका मेहता, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और श्लोका के माता-पिता ने मुंबई के जियो गार्डन ट्रेड सेंटर में गरीब बच्चों को खाना खिलाया. सुनने में आया है कि अंबानी परिवार 11 दिनों तक गरीब लोगों को अन्न देंगे. देखें पिक्स





ग़ौरतलब है कि अंबानी परिवार ने 3 दिनों का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्ज़रलैंड में रखा था, जहां बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे थे, इस गेस्ट लिस्ट में शाहरुख ख़ान, गौरी ख़ान, आलिया भट्ट, करण जौहर, विद्या बालन, रणबीर कपूर जैसे कई सितारों के नाम थे. हाल ही में एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें क्रिस मार्टिन के परफॉर्मेंस के दौरान गौरी और शाहरुख एक साथ स्टेज पर थिरकते नज़र आ रहे थे.
https://www.instagram.com/p/Bul-C_xHJIp/?utm_source=ig_embed
आपको याद दिला दें इस शादी से पहले दिसम्बर में मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की धूमधमा से शादी रचाई, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और दुनिया भर से बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इस शादी से पहले भी उदयपुर में उन्होंने प्री-वेडिंग का भव्य आयोजन किया था और यह देश की सबसे महंगी शादियों में से एक थी.
