अनुष्का शर्मा बचपन से ही शरारती, नटखट, थोड़ी-सी भोली, तो थोड़ी-सी चंचल थीं. यह हम नहीं कह रहे, अनुष्का द्वारा अपने बचपन की तस्वीरें शेयर की गई अदाएं बयां कर रही हैं. आज वे अपने बचपन को भरपूर जी लेना चाहती हैं, तभी तो उन्होंने एक के बाद एक अपनी छुटपन की कई ख़ूबसूरत प्यारी-प्यारी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई.

यूं तो इन तस्वीरों पर आम से लेकर सेलिब्रिटीज़ तक ने कई प्यारे, मज़ेदार कमेंट्स की भरमार कर दी. जहां पतिदेव विराट कोहली भी अपना प्यार उड़ेलने से पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी किस की भरमार कर दी.
रब ने बना दी जोड़ी से शुरू हुआ अनुष्का शर्मा का करियर मासूम क़िरदार से होते हुए फिल्म दर फिल्म बोल्ड, एक्शन, कॉमेडी हर रंग में निखरता चला गया. बैंड बाजा बारात, जब तक है जान, एनएक्स 30, परी, सुल्तान, सुई-धागा, ज़ीरो… दिनोंदिन अनुष्का के विविधतापूर्ण अभिनय में निखार आता गया. आज अनुष्का शर्मा ने अपना एक अलग मुक़ाम बना लिया है.
आइए, उनकी बचपन, कुछ आज की, तो कुछ कल की तस्वीरों के साथ-साथ परिवार, पति विराट कोहली के मासूम, लुभावने फोटोग्राफ्स को देखते हैं. इन अनसीन पिक्स के साथ उनकी हर अदा, शोख़िया, शरारतों का लुत्फ़ उठाते हैं.















