Close

सोशल मीडिया पर छाया दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल का जादू, वायरल हुए वीडियो और फोटोज, फैंस बोले- SSR लौट आए… (Sushant Singh Rajput Look Alike Grabs Limelight On Internet Video And Photos Goes Viral)

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Late Actor Sushant Singh Rajput) की हमशक्ल वाला (Look Alike) लड़का सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस हमशक्ल के वीडियोज और फोटोज देखकर यूजर्स हैरान हो रहे हैं. और अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

Sushant Singh Rajput Look Alike

टीवी शो पवित्र रिश्ता से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी शानदार एक्टिंग से बहुत कम समय दर्शकों के दिलों में बनाई. सुशांत सिंह को इस दुनिया से गए हुए 6 साल बीत गए हैं, पर आज भी फैंस उन्हें दिल से याद करते हैं. एक्टर की भी बर्थ और डेथ एनिवर्सरी पर पोस्ट शेयर कर उन्हें ट्रिब्यूट देते हैं.

Sushant Singh Rajput Look Alike

वहीं दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत की शक्ल से मिलते जुलते फेस और एक्सप्रेशन वाला एक लड़का, जिसका नाम हुसैन वालेरा है, सोशल मीडिया पर tezi से सुर्खियां बटोर रहा है. सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल की तस्वीरें और वीडियो देखकर लोगों को दिवंगत एक्टर की याद ताजा हो आई.

Sushant Singh Rajput Look Alike

सुशांत सिंह की हमशक्ल वाले हुसैन वालेरा का इंस्टाग्राम आईडी @Donim.ayaan1513 है. हुसैन के सोशल मीडिया पेज पर शेयर की गई अनेक पोस्ट ऐसी भी है, जिसमें उन्होंने खुद को सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाया. इन तस्वीरों और वीडियोज को देखकर यूजर्स को उनका फेस, लुक और स्टाइल एकदम सुशांत सिंह राजपूत के जैसा ही महसूस हुआ.

Sushant Singh Rajput Look Alike

सुशांत सिंह राजपूत के साथ वाली हुसैन की सभी पोस्ट्स पर फैंस ने ढेर सारे कमेंट्स किया हैं. इन कमेंट्स में फैंस दिवंगत एक्टर को याद किया है. दुखी मन से कमेंट करते हुए एक फैंस ने लिखा - मैं आपको बहुत मिस करता हूं. दूसरे ने लिखा है - काश आप हमारे साथ होते... तीसरे फैन ने लिखा - बिल्कुल सुशांत के जैसे दिखते हो.. चौथे फैंसभाई आपका ये असली चेहरा है या एडिट किया हुआ है.

Sushant Singh Rajput Look Alike

अनेक फैंस ने टूटे दिल वाला इमोजी सेंड किया हैं, तो कुछ फैंस ने रेड हार्ट वाले इमोजी सेंड किए हैं. सुशांत सिंह की हमशक्ल वाले हुसैन के इस सोशल मीडिया पेज को देखकर फैंस खुद भी ये आइडिया लगा रहे हैं कि लगता हुआ ये भी सुशांत सिंह का बहुत बड़ा फैन है.

Share this article