Close

विक्की जैन के साथ श्री श्री रविशंकर आश्रम पहुंचीं अंकिता लोखंडे, गौ सेवा करती आईं नज़र, गायों को खिलाया हाथ से, गोबर उठाया, फैंस हुए इम्प्रेस (Ankita Lokhande visits Shri Shri Ravishankar Ashram with husband Vicky Jain, Performs Gau Seva, Picks cow dung)

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. वो सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा एक्टिव रहती हैं और पोस्ट के जरिए फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं. इन दिनों वो अपने हसबैंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ कलर्स के शो लाफ्टर शेफ (Laughter Chef) में नजर आ रही हैं. शूट से टाइम निकालकर हाल ही में वो हाल ही में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के बैंगलोर स्थित आश्रम (Ankita Lokhande visits Shri Shri Ravishankar Ashram) पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने गौशाला में जमकर गौसेवा की. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का आश्रम से वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Ankita Lokhande

आश्रम पहुंचकर अंकिता और विक्की आश्रम पहुंचकर ये भूल गए कि वो सेलेब्रिटी हैं. वहां वो आम इंसान की तरह गौशाला में पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर गौसेवा की. गौशाला से उनके कई वीडियोज़ वायरल हैं, जिसमें अंकिता और विक्की गायों को चारा खिला रहे हैं. यहां पहुंचकर उन्होंने गायों को सहलाया और प्यार किया. उन्हें गले लगाया.

Ankita Lokhande

अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गायों के साथ टाइम स्पेंड करती दिख रही हैं. वीडियो में वो गाय का गोबर उठाती भी नज़र आ रही हैं. और सबसे बड़ी बात कि गौ सेवा करते हुए वो बेहद खुश लग रही हैं. उनके चेहरे पर अलग ही मुस्कान नजर आई. अंकिता ने कहा, "वो पहली बार गौशाला आई हैं और उन्हें इतना अच्छा लग रहा है कि बता नहीं सकती." उन्होंने सबसे अपील की कि वो गौसेवा ज़रुर करें गायों को खिलाएं.

Ankita Lokhande's Husband

गौशाला पहुंचकर विक्की जैन (Vicky Jain) को भी बहुत अच्छा लगा. वीडियो में अपना अनुभव शेयर करते हुए वो कहते हैं, "ये अद्भुत था और इससे अच्छा अनुभव आपको कहीं भी नहीं हो सकता है. सभी गाय में एक खास बात है और कोई भी गुस्सैल नहीं है."

Ankita Lokhande

अंकिता और विक्की ने स्टारडम भूलकर जिस तरह गौसेवा की, उनका ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. 

Ankita Lokhande

Share this article