बिग बॉस 13 शुरुआत से ही चर्चा में है. इस शो से जुड़ी कोई न कोई खबर हर रोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती है. आपको तो पता ही होगा कि बिग बॉस के पहले हफ्ते में किसी को भी बेघर नहीं किया गया था, लेकिन इस हफ्ते कोई न कोई घर से बेघर ज़रूर होगा. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रश्मि देसाई, कोएना मित्रा, दलजीत कौर और शहनाज गिल नॉमिनेट हुए हैं. अब इस हफ्ते घर से बाहर निकलने वाली कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है. बिग बॉस खबरी के मुताबिक इस हफ्ते टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर घर से बाहर हो सकती हैं. बिग बॉस खबरी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है. इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा कि दलजीत कौर इस हफ्ते घर से बाहर हो जाएंगी. यह खबर आते ही लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया. हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है कि दलजीत ही घर से बाहर होंगी. आपको बता दें कि दलजीत अभी तक घर के वातावरण में खुद को ढाल पाने से असफल रही हैं. उनका बहुत कम इंवॉल्मेंट दिखता है और वे अभी तक दर्शकों को इंटरटेन करने में असमर्थ रही हैं. शायद यही वजह है कि उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

शो से जुड़े अन्य खबरों की बात करें तो हफ्ते के शुरुआत में ही बिग बॉस के दो स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच तीखी बहस देखने को मिली. जहां पहले हफ्ते इन दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी, वहीं इस हफ्ते दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई है. असल में सिद्धार्थ शुक्ला का देवोलीना के साथ परांठा को लेकर बहस हो रही थी. इसी बीच रश्मि देसाई की किचन में एंट्री हुई और रश्मि ने देवोलीना को सर्पोट करना शुरू कर दिया. जिसपर सिद्धार्थ को गुस्सा आ गया और उन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. देखते ही देखते झगड़ा पर्सनल लेवल पर पहुंच गया और दोनों एक-दूसरे के पास्ट के बारे में कमेंट करने लगे. सिद्धार्थ का यह रूप दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट करके सिद्धार्थ को गु्स्सा कंट्रोल करने की नसीहत दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि सिद्धार्थ अपने अंदर का अरमान कोहली दिखा रहे हैं. वे अरमान का अपग्रेडेड वर्जन हैं. आपको बता दें कि अरमान कोहली बिग बॉस में अपने गुस्से के लिए जाने जाते थे. एक यूजर ने लिखा कि सिद्धार्थ को हर किसी पर चिल्लाना होता है. उसे आराम से बात करने में तकलीफ होती है. एक यूजर ने लिखा कि आज के एपिसोड में सिद्धार्थ बिल्कुल गलत थे. उन्हें औकात के बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं थी. एक फैन ने लिखा कि हमें सिद्धार्थ से इसकी उम्मीद नहीं थी.

आपको बता दें कि दर्शकों को इस बार बिग बॉस का बेड फ्रेंड फॉरएवर का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया और इसके विरोध में सोशल मीडिया पर बायकॉट बिगबॉस ट्रेंड कर रहा था. बात सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावणेकर तक पहुंच गई थी. जिसके चलते बिग बॉस के मेकर्स को बेड फ्रेंड का कॉन्सेप्ट खत्म करना पड़ा. बिग बॉस ने यह कहकर इस कॉन्सेप्ट का खत्म कर दिया कि चूंकि अब सभी कंटेस्ट एक-दूसरे को अच्छी तरह जान गए हैं, इसलिए अब बेड शेयर करने की कोई ज़रूरत नहीं है.
