Close

7 महीने की प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण ने किए जबर्दस्त एक्शन सीन, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने तोड़ा 8 घंटे काम की डिमांड करने वाला रुल, एक्ट्रेस कर रही हैं नाइट शिफ्ट (Deepika Padukone 7 Month Pregnant Performing High Octane Action Sequence Doing Night Shifts Amid 8 Hour Working Demand)

(Soon To be Deepika Padukone) दीपिका पादुकोण जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं, फिलहाल अभी उनका 7वां महीना (7th month) चल रहा है. खबर है कि अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी में दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म ‘राका’ (Rakaa) की शूटिंग के दौरान जबरदस्त एक्शन शूट किए. अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने 8 घंटे की डिमांड वाला वर्किंग रूल भी तोड़ा.

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं. वहीं दूसरी तरफ दीपिका के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट भी हैं और वे चाहती हैं कि बेबी की डिलीवरी से पहले सारी शूटिंग निबटा लें. इन्हीं में से एक है एटली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राका’. इस फिल्म में दीपिका के साथ अल्लू अर्जुन भी नजर आयेंगे.

Deepika Padukone

वैरायटी इंडिया के अनुसार – अपनी प्रेग्नेंसी के इन दिनों में दीपिका पादुकोण लगभग हर दिन ‘राका’ की शूटिंग कर रही थीं, ताकि फिल्म का काम समय पर पूरा हो सके. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में भी नाइट शिफ्ट में काम किया और डिफिकल्ट एक्शन सीन किए.

Deepika Padukone

रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि दीपिका नहीं चाहती है कि उनकी वजह से प्रोडक्शन का काम रुके ओफिल्म की टीम के एक मेंबर ने कहा- वे मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले फिल्म पूरी करनेके लिए पक्की थीं. कुछ एक्शन सीन बहुत मुश्किल थे, लेकिन उन्होंने उन्हें बखूबी निभाया है.

Deepika Padukone

इस से पहले दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में 8 आठ घंटे के काम करने की डिमांड भी की थी, ताली अपनी लाइफ और वर्क के बीच बैलेंस बना सके.

Deepika Padukone

Share this article