Close

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर कीं रमजान की तस्वीरें, भड़के यूजर्स, किसी ने एक्ट्रेस के कपड़ों पर कसा तंज, तो किसी ने मंदिर पर किया सवाल (Devoleena Bhattacharjee Shares Pics On Ramadan Users Slam Her For Her Clothes Question On Temple)

देशभर में रमजान (Ramzan) का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (TV Actress Devoleena Bhattacharjee) ने सोशल मीडिया पर रमजान सेलिब्रेशन (Ramzan Celebration) की तस्वीरें शेयर कीं. एक्ट्रेस की वायरल हुई तस्वीरों को देखकर यूजर्स भड़क उठे. अपना गुस्सा निकालते हुए यूजर्स ने देवोलीना के कपड़ों पर और घर में रहे मंदिर को लेकर ट्रोल करने लगे.

सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने रमजान सेलिब्रेट करते समय की दो फोटो शेयर की हैं. एक फोटो में टीशर्ट पहने हुए देवोलीना अपने शौहर और बेटे के साथ टेबल के पास बैठी हैं. टेबल पर शेक, फल और पराठे रखे हैं. दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस स्लीवलेस ड्रेस में हैं. इन तस्वीरों के साथ देवोलीना ने कैप्शन में लिखा- यह रमजान कुछ अलग-सा लग रहा है. मैं और ज्यादा कृतज्ञता, प्यार और साथ महसूस कर रही हूं.

वायरल हुई इन तस्वीरों को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने देवोलीना के कपड़े पहनने और उनके बैठने के तरीके पर उन्हें ट्रोल किया है. जबकि कुछ यूजर्स तस्वीर में दिखने वाले कमरे में रखे मंदिर को देख कर अजीब सा सवाल पूछ रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने देवोलीना को मुस्लिम लड़के से शादी करने के लिए ट्रोल किया है.

एक यूजर ने देवोलीना के कपड़ों पर कमेंट करते हुए लिखा - अच्छा होता अगर लिबास भी इस्लामी होता. दूसरे यूजर ने लिखा- ये कैसे कपड़े पहने हैं रमजान पर? तीसरे यूजर ने एक्ट्रेस के बैठने के तरीके पर उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा- सब ठीक है, लेकिन जरा अदब से बैठती तो ज्यादा अच्छा होता. चौथे यूजर ने लिखा- फॉलो करना है तो इस्लाम को पूरी तरह फॉलो करो.

दूसरी फोटो पर लोगों ने एक्ट्रेस के घर के मंदिर को लेकर सवाल किए हैं. एक ने लिखा है - देवो, ये जो मंदिर है, उसके नीचे अलमारी में क्या रखती हो? कई लोगों ने ये प्रश्न पूछा है कि क्या देवोलीना के पति मुस्लिम हैं? क्या देवोलीना ने मुसलमान से शादी की है?

Share this article