Close

‘देवों के देव महादेव’ की ‘पार्वती’ की हुई गोदभराई, पिंक साड़ी में स्टनिंग लगीं पूजा बनर्जी,  6 साल बाद दोबारा मां बनेगी एक्ट्रेस (Devon ke Dev Mahadev fame Puja Banerjee Shares Godh Bharai Ceremony Pics, Actress glows in traditional look)

'देवों के देव- महादेव' शो में पार्वती का रोल निभाकर घर घर में पॉपुलर होनेवाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Devon ke Dev Mahadev fame Puja Banerjee) दूसरी बार मां बननेवाली हैं. कुछ दिनों पहले ही पूजा बनर्जी ने सेकंड प्रेग्नेंसी (Puja Banerjee's second pregnancy) का एलान किया था. उन्होंने एक यूट्यूब व्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी. अब हाल ही में एक्ट्रेस की धूमधाम से गोदभराई की रस्म (Puja Banerjee's Godh Bharai ceremony) की गई, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Puja Banerjee

एक्ट्रेस की गोदभराई की रस्म बड़े ही ग्रैंड तरीके से की गई. इस मौके पर पूजा एकदम ट्रेडिशनल लुक में दिखीं. पिंक साड़ी और फ्लॉवर ज्वेलरी में वो बेहद स्टनिंग लग रही थीं.

Puja Banerjee

पूजा बनर्जी (Mom-to-be Puja Banerjee) ने इंस्टाग्राम पर गोदभराई  का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पारंपरिक रस्में निभाती नजर आ रही हैं. 

Puja Banerjee

परिवार के सदस्यों ने उन्हें टीका लगाकर आशीर्वाद दिया. इस दौरान उन्हें कई गिफ्ट्स भी मिले. 

Puja Banerjee

एक्ट्रेस ने इस मौके पर बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था. 

Puja Banerjee

इस मौके पर पूजा ने पति कुणाल वर्मा (Kunal Verma) और बेटे के साथ भी पोज़ दिए. घर में नए मेहमान के आने की खुशी सबके चेहरे पर झलक रही थी.

Puja Banerjee

गोदभराई का वीडियो शेयर करते हुए पूजा बनर्जी ने कैप्शन में लिखा, "आज मेरी गोदभराई है. आप सबका आशीर्वाद चाहिए." पूजा को सेलेब्स और फैंस ने जमकर बधाई दे रहे हैं.

Puja Banerjee

बता दें कि पूजा बनर्जी और एक्टर कुणाल वर्मा ने 15 अप्रैल, 2020 को लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी. नवंबर 2021 में कपल ने गोवा में बंगाली रीति-रिवाजों से दोबारा शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत टीवी शो 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' के दौरान हुई थी. 2020 में कपल ने बेटे को वेलकम किया था. 

Share this article