एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamanaah Bhatiya) आज सुबह-सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Ujjain's Mahakal Temple) पहुंचीं. जहां उन्होंने महाकाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. और अब सोशल मीडिया पर महाकाल की भक्ति लीन हुई तमन्ना भाटिया की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

साउथ इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से मौका मिलता है, एक्ट्रेस निकल जाती है अपनी स्प्रिचुअल जर्नी पर. हाल ही में,आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल हुए वीडियो में तमन्ना भाटिया उज्जैन के महाकाल मंदिर में आरती करते हुए नजर आ रही हैं. बाबा की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं. पूजा अर्चना के दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके कुछ खास दोस्त भी नजर आए.

इस वायरल वीडियो में तमन्ना भाटिया रेड कलर की साड़ी पहने हुए दिख रही है. भक्ति में तमन्ना भाटिया के चेहरे पर अलग ही तरह का सुकून नजर आ रही है. अपने फ्रेंड्स और भक्तों के साथ बैठी हुई एक्ट्रेस दोनों हाथ जोड़कर महादेव का ध्यान करती हुई नजर आ रही हैं. तमन्ना का यह भक्तिमय लुक देखकर फैन्स उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

इस से पहले तमन्ना भाटिया मुंबई में हुए कॉमिक कॉन इवेंट में नजर आईं थी. इस इवेंट में एक्ट्रेस के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी 'द लेजेंड ऑफ वन' कॉमिक को लॉन्च करने के आये थे.इस फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा-अरुणाभ कुमार ने किया है. इस माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये film 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
