Close

गौहर खान का बेटा हुआ तीन साल का, एक्ट्रेस ने शेयर की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें, लिखा- सिर्फ प्यार और शुक्रिया (Gauahar Khan’s son Zehaan turns 3, Actress shares glimpse of circus themes birthday, Writes-‘Only love and gratitude’)

गौहर खान (Gauahar Khan) और ज़ैद दरबार (Zaid Darbar) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. दोनों दो बेटों ज़ेहान (Zehaan) और फरवान (Farwaan) के पैरेंट्स हैं और बेहद खुशनुमा फैमिली लाइफ जी रहे हैं. दोनों प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पैरेंटहुड भी एन्जॉय कर रहे हैं. इस बीच कपल का बड़ा बेटा ज़ेहान तीन साल (Gauahar Khan's son Zehaan turns 3) का हो गया है और उन्होंने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेशन (Gauahar Khan celebrates Son's birthday) धूमधाम से किया, जिसकी झलक गौहर खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Gauahar Khan's son Zehaan

गौहर खान के बेटे जेहान का बर्थडे 9 मई को था. इस मौके पर कपल ने सर्कस थीम बर्थडे पार्टी रखी थी. अब दो दिन बाद गौहर खान ने वाइब्रेंट बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. 

Gauahar Khan's son Zehaan

पार्टी की थीम रेड थी. डेकॉर से लेकर आउटफिट तक सब रेड था. गौहर और ज़ैद भी इस मौके पर रेड आउटफिट में ट्विनिंग करते नज़र आए. 

Gauahar Khan's son Zehaan

बर्थडे केक भी सर्कस थीम का ही था. गौहर ने थ्री बड़े से केक की झलक भी दिखाई.

Gauahar Khan's son Zehaan

गौहर और ज़ैद ने बर्थडे बॉय जेहान और छोटे बेटे फरवान के साथ पोज़ भी दिए.

Gauahar Khan's son Zehaan

बर्थडे पोस्ट शेयर करते हुए  गौहर ने इसे स्पेशल बनाने वाले सभी फ्रेंड्स और करीबियों का दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "सिर्फ प्यार और शुक्रिया. हमारा बेटा जेहान पूरे 3 साल का हो गया है. आप सभी की दुआओं, प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद."

Gauahar Khan's son Zehaan

गौहर खान की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स प्यार लुटा रहे हैं और हार्ट इमोजी के साथ उनके लाडले को बर्थडे विश कर रहे हैं. 

बता दें कि गौहर खान ने साल 2020 में  कंपोजर और म्यूजिश्यन इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी रचाई थी. मई 2023 में कपल ने अपने पहले बेटे को वेलकम किया, जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा था. वहीं पिछले साल 1 सितंबर को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम फरवान रखा.

Share this article