Close

दिव्यांका त्रिपाठी को किसकी कहानी याद आई, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कही ये बात… (Divyanka Tripathi Dahiya Shares Her Feeling On Weekend Lockdown In Maharashtra: ‘Phir Teri Kahani Yaad Aai’)

दिव्यांका त्रिपाठी का मन आखिर क्यों उदास है..? दिव्यांका को किसकी कहानी याद आई कि वो अपनी भावनाएं शेयर किए बिना नहीं रह सकीं… दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कही ये बात…

Divyanka Tripathi Dahiya

'ये है मोहब्बतें' सीरियल में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों दिलों की चहेती बनी दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. दिव्यांका के फैन्स उनकी फोटोज़ और वीडियोज़ का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिससे साफ़ पता चलता है कि उनका मन बेहद उदास है. आखिर ऐसा क्या हुआ कि दिव्यांका उदास हो गई हैं?

Divyanka Tripathi Dahiya

दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक उदास मूड वाली फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, "फिर तेरी कहानी याद आई! महाराष्ट्र फिर से लॉकडाउन में!" जी हां, दिव्यांका त्रिपाठी महाराष्ट्र में फिर से होनेवाले लॉकडाउन से उदास हैं और उनका उदास होना वाजिब भी है. इस समय कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र, खासकर मुंबई में हैं, जिसके कारण लोगों के कारोबार, जरूरी कामकाज पर बहुत बुरा असर पड़ा है.

मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है, लेकिन पिछले एक साल से मुंबई ने बहुत नुक्सान झेला है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी लॉकडाउन के कारण बहुत नुकसान हुआ है. कई महीनों तक शूटिंग नहीं हो पाई. धीरे-धीरे स्थिति ठीक होने लगी थी कि एक बार फिर कोरोना के केसेस बढ़ गए और एक बार फिर लॉकडाउन की स्थिति आ गई. यही सब सोचकर दिव्यांका त्रिपाठी का मन उदास है और उन्होंने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. दिव्यांका त्रिपाठी की इस पोस्ट पर फैन्स ने भी उनकी चिंता का समर्थन किया है. सब लोग पहले ही इतना नुक्सान झेल चुके हैं कि अब लोगों की हिम्मत जवाब देने लगी है.

यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के अंदाज़ में पहनें सलवार-कमीज़, शरारा सूट, पलाज़ो (Divyanka Tripathi Dahiya Style Best Salwar-Kameez, Sharara-Garara Suit, Palazzo)

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी की ये पोस्ट हम सबकी कहानी है. हम सब भी इस लॉकडाउन में पिछले लॉकडाउन को याद कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस महामारी से सबको जल्दी छुटकारा दें.

Share this article