Close

‘बच्चे मत करो, बेहतर है डॉग्स पाल लो’: शादी और बच्चे के प्रेशर पर शेफाली शाह ने यंग जनरेशन को दी सलाह, कहा- इमोशनली स्ट्रॉन्ग हो तभी शादी करो (‘Don’t have kids, just have dogs’: Shefali Shah shares an advice on marriage and relationship for young women)

शेफाली शाह (Shefali Shah) की गिनती बॉलीवुड की पावरफुल एक्ट्रेसेस में होती है. वो जितना बेहतरीन एक्टिंग करती हैं, उतनी ही बेबाकी से हर विषयों पर बेझिझक अपनी राय भी रखती हैं. हाल ही में उन्होंने यंग जनरेशन को शादी, बच्चे और रिलेशनशिप पर बड़ी (Shefali Shah on marriage and relationship) सलाह दी और कहा कि लोगों को बच्चे पैदा करने की बजाय कुत्ते पालने चाहिए. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. 

Shefali Shah

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यंग जनरेशन पर  शादी और बच्चे के लिए सोसाइटी से पड़नेवाले प्रेशर पर बातचीत की और उन्हें सलाह (Shefali Shah's advice for young women) दी कि वो कम उम्र में शादी न करें. उन्होंने कहा, 'तब शादी मत करो, जब आप खुद बच्चे हो. भगवान के लिए ऐसा मत करो. तुम्हें तो यह भी नहीं पता होता कि तुम्हें अपनी कोहनी पसंद है या बट. इसलिए शांत रहो. शादी का फैसला लेने से पहले लोगों से मिलो और उन्हें जानो. मैं सबसे कहती हूं कि अगर आप शादी पर यकीन करते हो तो करो. लेकिन एक बात समझो कि शादी पर काफी वर्क करना पड़ता है. इसलिए जल्दबाजी मत करो. बाद में स्टेप बैक करना आसान नहीं होता."

Shefali Shah

शेफाली (Shefali Shah) ने कहा कि शादी को कैजुअली नहीं लेना चाहिए. शादी तभी करनी चाहिए जब वे इमोशनली मैच्योर हों और जीवन व रिश्तों से अपनी अपेक्षाओं के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हों. 

Shefali Shah

शेफाली ने बच्चे पैदा करने पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा, "बच्चे मत करो, इससे बेहतर है डॉग्स रख लो. रियल लाइफ में डॉग्स ही आपको अनकंडीशनल प्यार देंगे. मैं जानती हूं कि इस बात के लिए मुझे बहुत ट्रोल किया जाएगा, लेकिन मेरी ओपिनियन यही है."

Shefali Shah

बता दें कि शेफाली ने फ़िल्म प्रोड्यूसर विपुल शाह से शादी की है, जिससे उन्हें दो बेटे हैं. ये उनकी दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने एक्टर हर्ष छाया से शादी की थी. लेकिन चार साल बाद ही उनका तलाक हो गया. इसके अलावा वो एनिमल लवर भी हैं. उनके पास दो डॉग्स भी हैं, जिन्हें वो बेहद प्यार करती हैं.

Shefali Shah

Share this article