Close

Gen Z का Intimacy Crisis: क्यों बढ़ रही हैं रिश्तों में दूरियां? (Gen Z Intimacy Crisis: The Truth About Modern Love & Intimacy)

Gen Z का Intimacy Crisis: The Truth About Modern Love & Intimacy

आज की Gen Z की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है इंटीमेसी इश्यूज (Intimacy Issues) यानी रिश्तों में भावनात्मक और शारीरिक नज़दीकी बनाने में परेशानी. उनकी सबसे बड़ी लड़ाई अकेलेपन, रिजेक्शन के डर और इमोशनल डिसकनेक्ट से है. आज हम बात करेंगे एक ऐसे टॉपिक पर चर्चा  करेंगे, जिसके बारे में सोचते सब हैं, लेकिन बात कोई नहीं करना चाहता.

इस विषय पर पूरा पॉडकास्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/wTeM4705j-k?si=xJY4DTF5fcZmXsFX" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" referrerpolicy="strict-origin-when-cross-origin" allowfullscreen></iframe>

क्या हैं Gen Z के इंटीमेसी इश्यूज? 

Stock photo of a romantic just married couple hugging face to face against illuminated dark background with glowing sparkles around.

1. इमोशनल कनेक्शन का डर:

आजकल के युवाओं को किसी के सामने अपनी फीलिंग्स खुलकर बताने में डर लगता है. उन्हें लगता है कि कहीं ऐसा करने पर उन्हें कोई हर्ट न कर दे.

2. कमिटमेंट का डर

सिचुएशनशिप, कैजुअल डेटिंग का ट्रेंड बढ़ा है. लोग मल्टीपल रिलेशनशिप में हैं. लोग रिश्ते तो चाहते हैं, लेकिन कमिटमेंट से डरते हैं.

3. फिजिकल इंटीमेसी, लेकिन इमोशनली दूर

एक्सपर्ट्स के अनुसार आज की जनरेशन के लिए फिजिकल इंटीमेसी आसान हो गई है, लेकिन उनकी इमोशनल बॉन्डिंग कमजोर हो रही है. लोग साथ होते हुए भी वो कनेक्शन महसूस नहीं करते हैं, जो प्यार के लिए ज़रूरी होता है.

4. ओवर थिंकिंग और एंजायटी

हर मैसेज का मतलब निकालना, रिप्लाई लेट आया तो पैनिक होना, सोशल मीडिया पर जासूसी करना, ये सब एंजायटी बढ़ाते हैं और रिश्तों को कमजोर करते हैं. 

5. रिजेक्शन का डर

आज के युवा हर बात में वेलिडेशन चाहिए. छोटी से बात पर अनफॉलो कर देना, अचानक बिना बताए रिश्ता या बातचीत खत्म कर देना, रिश्तों से गायब हो जाना आजकल आम है. ये बातें इमोशनली हर्ट करती हैं.

आखिर इसके पीछे कारण क्या हैं?

- डेटिंग ऐप्स ने ऑप्शन बढ़ाए हैं, लेकिन लोगों को रिप्लेसेबल भी बना दिया है. एक स्वाइप में नया पार्टनर मिल जाता है. ऐसे में लोग इमोशनल इन्वेस्टमेंट करना ही नहीं चाहते.

- सोशल मीडिया पर हर कपल खुद को परफेक्ट दिखाता है. लोग ऐसे लोगों से खुद की तुलना करने लगते हैं और खुद का रिश्ता उन्हें परफेक्ट नहीं लगता, तो वो रिश्ता तोड़ देते हैं.

- सायकोलॉजिस्ट के अनुसार टॉक्सिक पारिवारिक माहौल, पैरेंट्स की लड़ाई, चाइल्डहुड ट्रॉमा, इन सबका असर भी फ्यूचर रिश्तों पर  पड़ता है.

- एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज़्यादा पोर्नोग्राफी रियल इंटीमेसी को खत्म कर रहा है. रिश्तों में लोग इमोशनल कनेक्शन की बजाय सेक्सुअल फैंटेसी पर ज़्यादा फोकस करते हैं. इससे रिश्ता गहरा हो ही नहीं पाता.

- लोग लगातार कम्पटीशन, करियर के स्ट्रेस, फिनांशल प्रेशर से जूझ रहे हैं. ऐसे में रिश्तों को टाइम और इमोशनल देना मुश्किल हो जाता है.

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

* रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का कहना है कि Gen Z प्यार से भाग नहीं रही, बस हर्ट होने से बचना चाहती है

* लोग लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप तो चाहते हैं, लेकिन ट्रस्ट इश्यूज उन्हें रोकते हैं. 

* मेन्टल हेल्थ जैसे एंग्जायटी और डिप्रेशन भी इंटीमेसी पर असर डालते हैं.

* डिजिटल कम्युनिकेशन ने रियल ह्यूमन कनेक्शन को कमजोर किया है.

* कुछ थेरेपिस्ट इसे Loneliness Epidemic भी मानते हैं, जहां लोग भीड़ में होने के बावजूद इमोशनली अकेला महसूस करते हैं.

क्या है सॉल्यूशन?

- रिश्तों में clarity और honest conversation बेहद जरूरी है. माइंड गेम्स और मिक्स्ड सिग्नल्स रिश्तों को टॉक्सिक बनाते हैं.

- डिजिटल डिटॉक्स भी ज़रूरी है. हर चीज ऑनलाइन नहीं हो सकती.
सामने बैठकर बातचीत करने से इमोशनल इंटीमेसी स्ट्रॉन्ग होती है.

-  ज़रूरी लगे तो थेरपी लें. अगर चाइल्डहुड ट्रामा, trust issues या एंजायटी है, तो थेरेपी लेने में शर्म नहीं होनी चाहिए.

- रिश्ते fast-forward नहीं होते, ना ही विश्वास एक रात में बनता है. धीरे-धीरे आपसी विश्वास बढ़ाएं, ये हेल्दी इंटीमेसी के लिए जरूरी है.

Share this article