Close

‘हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे’: कैटरीना कैफ को मदर्स डे’ पर बेटे विहान ने दिया सरप्राइज, नन्हें हाथों में मदर्स डे का कार्ड थामे दिखे विक्की कौशल के लाडले, गदगद हुईं कैटरीना (‘Happy 1st Mother’s Day’: Katrina Kaif gets the sweetest Surprise on Mothers Day, Gets handwritten card from son Vihaan)

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और पति विक्की (Vicky Kaushal) 7 नवंबर को एक बेटे के पैरेंट बने थे, जिसका नाम उन्होंने विहान (Vihaan Kaushal) रखा है. बेटे के जन्म के बाद कैटरीना ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और फूल टाइम मां की ड्यूटीज निभा रही हैं और मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. कल पूरी दुनिया ने मदर्स डे मनाया गया और मां को गिफ्ट्स देकर स्पेशल फील कराया. ऐसे में विक्की कौशल ने भी बेटे विहान के साथ मिलकर कैटरीना को मदर्स डे पर सरप्राइज (Katrina Kaif gets Surprise on Mothers Day) दिया. जिसकी झलक कैटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का ये पहला मदर्स डे (Katrina Kaif Mother's Day Celebration) था और विक्की कौशल ने बेटे विहान के साथ मिलकर इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने कटरीना को मदर्स डे पर बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने एक फ्लावर बुके के साथ एक हैंडमेड कार्ड कैटरीना को दिया, जिसे देखकर एक्ट्रेस गदगद हो गई हैं. 

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

कैटरीना ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में फ्लावर बुके के साथ कार्ड दिख रहा है, जिसपर लिखा है, "हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे माय लव- विहान और पापा कौशल." 

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

दूसरी तस्वीर में विहान अपने नन्हें हाथों में पिक्चर बुक थामे नज़र आ रहे हैं. हालांकि कैटरीना ने विहान का फेस रिवील नहीं किया है, लेकिन जूनियर कौशल के नन्हे हाथ देखकर ही फैंस खुश हो गए हैं और उनकी इस तस्वीर पर खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं. 

Katrina Kaif and Vicky Kaushal

फैंस के अलावा सेलेब्रिटीज़ भी कैटरीना की इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं. करीना कपूर, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे  ने हार्ट इमोजी के साथ इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है.

Share this article