Close

बेटे का नाम ‘युगार्थ’ और बेटी का नाम ‘ध्वजा’… संभावना सेठ के ट्विन्स का हुआ नामकरण, चांदी की प्लेट में सोने की तार से लिखा बेटी-बेटे का नाम (‘Meet Our Son YUGAARTH and Daughter- DHWAJAH’- Sambhavana Seth reveals name of her twin babies, Shares glimpse of Naming ceremony)

एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और उनके पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) ने इसी साल अप्रैल में सरोगेसी के जरिए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. 4 जून को दोनों ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का इस दुनिया में वेलकम किया. कपल ने बताया कि उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है. शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनकर दोनों की खुशी (Sambhavna Seth-Avinash Dwivedi enjoying parenthood) का कोई ठिकाना ही नहीं है और वो अपनी ये खुशी अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ साझा भी करते रहते हैं और बेबीज़ की डेली एक्टिविटीज़ भी शेयर करते रहते हैं. 

Sambhavana Seth Twins Name

संभावना के ट्विन्स अब डेढ़ महीने के हो चुके हैं और अब कपल ने उनका नामकरण संस्कार (Sambhavna Seth Reveals twin babies’ names) कर दिया है, जिसका पूरा वीडियो दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. नामकरण की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की हैं. 

Sambhavana Seth Twins Name

बच्चों का नामकरण कपल ने पूरे विधि विधान से किया. इस मौके पर उन्होंने सत्यनारायण की कथा भी सुनी. इसके बाद दोनों ने नामकरण संस्कार की सभी रस्में निभाईं. कपल ने चांदी की प्लेट पर सोने के तार से अपने बच्चों के नाम लिखे और फैंस को अपने बच्चों के नाम बताए. संभावना और अविनाश ने अपने बेटे का नाम ‘युगार्थ’ (Yugaarth) और बेटी का नाम ‘ध्वजा’ (Dhwajah) रखा है. दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी इस सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपने बच्चों के नाम बताए. 

Sambhavana Seth Twins Name

तस्वीरें शेयर करते हुए संभावना ने कैप्शन में लिखा- ‘मिलिए हमारे बेटे युगार्थ और बेटी ध्वजा से.’ तस्वीरों में कपल ने अपने ट्विन्स की झलक भी दिखाई है, हालांकि उन्होंने अभी ट्विन्स का फेस रिवील नहीं किया है. 

Sambhavana Seth Twins Name

लुक की बात करें तो नामकरण सेरेमनी के लिए संभावना ने लाल रंग का सूट पहना है और अविनाश नीले रंग के कुर्ता पायजामा में दिखाई दे रहे हैं, वहीं दोनों बच्चे युगार्थ और ध्वजा पिंक कपड़ों में हैं. 

Sambhavana Seth Twins Name

अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनपर प्यार बरसा रहे हैं. फैंस ने उन्हें कमेंट कर बधाई दे रहे हैं और बच्चों के नाम की तारीफ कर रहे हैं. एक फैंस ने लिखा, ‘बधाई हो, बहुत प्यारा नाम है.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘गॉड ब्लेस यू.’ एक और ने लिखा, ‘बहुत सुंदर नाम है. बहुत सारा प्यार और बधाई.’

बता दें कि संभावना सेठ और उनके पति अविनाश को शादी के 10 साल बाद और काफी स्ट्रगल के बाद यह खुशी नसीब हुई है. वे 10 साल से बच्चे की आस में थे और हर संभव कोशिश कर चुके थे. संभावना ने सात बार आईवीएफ प्रोसेस भी करवाया, पर सफलता नहीं मिली. एक बार उनका मिसकैरेज भी हो गया था. कपल ने कई मंदिरों में जाकर औलाद के लिए मन्नत मांगी थी, और अब जाकर उन्हें खुशी नसीब हुई है. संभावना और अविनाश के लिए ये जीवन की सबसे बड़ी खुशी है और वे लाइफ के इस नए फेज़ को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं.

Share this article