Close

मणिपुरी रीति-रिवाज़ से हुआ रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम की लाडली का अन्नप्राशन संस्कार, ट्रेडिशनल मणिपुरी ड्रेस में बेहद क्यूट लगीं न्योमिका (Randeep Hooda and Lin Laishram celebrate daugher’s Anna Prashan ceremony according to Manipuri customs, Nyomika looked adorable in traditional Manipuri attire)

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) फिलहाल अपनी वाइफ लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ अपनी ससुराल मणिपुर में हैं, जहां उन्होंने पहले वहां के चीफ मिनिस्टर से मुलाकात की, जिसकी झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. और अब उनकी लाडली न्योमिका (Randeep Hooda’s daughter Nyomika) के अन्नप्राशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. 

Randeep Hooda and Lin Laishram
Randeep Hooda and Lin Laishram

रणदीप और लिन ने इसी साल 10 मार्च को बेबी का वेलकम किया था, जिसका उन्होंने बड़ा प्यारा सा नाम रखा है न्योमिका हुडा. न्योमिका अब चार महीने की हो गई है और फिलहाल अपने ननिहाल गई है, जहां विधि विधान से उसका अन्नप्राशन संस्कार (Randeep Hooda and Lin Laishram celebrate daugher’s Anna Pradhan ceremony) किया गया, जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 

Randeep Hooda and Lin Laishram
Randeep Hooda and Lin Laishram

रणदीव और लिन ने बेटी का अन्नप्राशन संस्कार मणिपुरी रीति रिवाज से किया, जिसे वीनिंग सेरेमनी (Weaning ceremony) कहा जाता है. न्योमिका की वीनिंग सेरेमनी पारंपरिक ढंग से हुई, जिसमें फैमिली और करीबी लोग ही शामिल हुए. इस मौके पर बेबी न्योमिका को खीर खिलाकर ये रस्म निभाई गई. प्यार, खुशियां और आशीर्वाद के साथ न्योमिका का अन्नप्राशन संस्कार पूरे रीति रिवाज से किया गया. रणदीप और लिन हर रस्म प्यार से निभाते नजर आए. तस्वीरें देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि रणदीप, लिन और उनकी फैमिली परंपरा और विरासत से कितने गहराई तक जुड़ी है. 

Randeep Hooda and Lin Laishram with Daughter

लुक की बात करें तो लिन ने इस मौके पर ट्रेडिशनल पिंक ड्रेस पहना था जबकि रणदीप वाइट कुर्ते में डैशिंग लग रहे थे. उनकी लाडली न्योमिका के लिए खासतौर पर मणिपुर ड्रेस रेडी कराया गया था, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं. 

 Lin Laishram

अभी तक रणदीप या लिन ने अन्नप्राशन सेरेमनी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन अन्नप्राशन की इनसाइड तस्वीरें सामने आ गई हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस अब नन्हीं न्योमिका पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं. 

Lin Laishram

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी. उन्होंने मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी. शादी के तीन साल बाद इसी साल उन्होंने बेटी को वेलकम किया था और फिलहाल पैरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं.

Share this article