Close

देवघर पहुंचीं कंगना रनौत, किए वैद्यनाथ और वासुकी धाम के दर्शन, शिव की भक्ति में हुईं लीन (Kangana Ranaut visits Deoghar, offers prayers at Baba Baidyanath Dham and Vasuki Dham)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने काम में कितनी ही बिजी क्यों ना हों, लेकिन ईश्वर के प्रति उनकी इतनी गहरी आस्था है कि बिजी शेड्यूल के बावजूद  मंदिरों में मत्था टेकने जाती हैं और पूजा-पाठ करके भगवान का आशीर्वाद लेती हैं. 

Kangana Ranaut

अब कंगना रनौत झारखंड के देवघर (Kangana Ranaut visits Deoghar) स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंची हैं. यह मंदिर देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भगवान शिव का अत्यंत पवित्र धाम माना जाता है. 

Kangana Ranaut

बीते दिन कंगना रनौत ने बाबा के धाम पहुंचकर भगवान बैद्यनाथ (Kangana Ranaut offers prayers at Baba Baidyanath Dham and Vasuki Dham) की विधिवत पूजा अर्चना की. कंगना रनौत ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी. 

Kangana Ranaut

बैद्यनाथ धाम में पूजन दर्शन के बाद कंगना ने कहा, "यहां पूजा करने के बाद मन में शांति की अनुभूति हो रही है. सनातन धर्म में विश्व का कल्याण हो और सबको सद्बुद्धि मिले की बात कही जाती है. सनातन धर्म की इसी सोच के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की और आने वाले नए साल में अपने और पूरे देशवासियों के बेहतर भविष्य की कामना की है"

Kangana Ranaut

बैद्यनाथ धाम से फिर कंगना बासुकीनाथ पहुंचीं, वहां भी उन्होंने पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ की आरती भी की.

Kangana Ranaut

कंगना ने बैद्यनाथ धाम से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है, "आज वैद्यनाथ और वासुकी धाम के दर्शन किए. ये मेरा 9वां ज्योतिर्लिंग दर्शन है और अभी 3 बाकी हैं. दिसंबर खत्म हो इससे पहले मैं सभी 12 ज्योतिर्लिंग करना चाहती हूं."

Kangana Ranaut

कंगना रनौत की इस पोस्ट पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी आस्था और संकल्प की तारीफ कर रहे हैं. 

Share this article