Close

करण कुंद्रा ने अपने सीने पर गुदवाया अपनी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश का चेहरा, पैपराजी के सामने फ्लॉन्ट किया अपने प्यार का पक्का सबूत (Karan Kundrra gets Tejasswi Prakash’s portrait tattooed on his chest, Flaunts symbol of ‘love inked forever)

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) टेलीविज़न का पॉपुलर चेहरा हैं. उन्होंने कई डेली सोप और रियलिटी शोज़ में काम किया है और उनकी ह्यूज फैन फॉलोइंग है. करण कुंद्रा अपनी प्रोफ़ेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर लंबे समय से तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को डेट कर रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आती है. फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार है. शादी का तो नहीं पता, लेकिन करण ने अपने लेडी लव के लिए अब कुछ ऐसा कर दिया है कि फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. 

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash

यूं तो करण और तेजस्वी अक्सर एक दूसरे पर प्यार (Karan Kundrra-Tejasswi Prakash love story) लुटाते और कपल गोल सेट करते नज़र आते हैं, लेकिन अब करण तेजस्वी के लिए अपने प्यार को एक अलग ही लेवल पर लेकर चले गए हैं और तेजस्वी को परमानेंट अपने दिल के पास जगह दे दी है. 

Karan Kundrra

दरअसल करण ने अपने सीने पर तेजस्वी के चेहरे का एक पोट्रेट का टैटू (Karan Kundrra gets Tejasswi’s portrait tattooed on his chest) गुदवाया है. ये टैटू उन्होंने हाल ही में बनवाया है, जिसके बारे में तब पता चला जब बीते दिन वो एक इवेंट में पहुंचे. करण मुंबई में आयोजित रमजान सेलिब्रेशन में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पैपराजी के सामने अपना टैटू रिवील किया. करण ने तेजस्वी का चेहरा सीने पर बिल्कुल दिल के पास गुदवाया है और उसे बहुत ही प्राउडली फ्लॉन्ट करते दिखे. 

Karan Kundrra

करण का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. लोग अब इसे करण का तेजस्वी के लिए दिल को छू लेनेवाला तोहफा बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे  अटूट रिश्ते की गवाही मान रहे हैं. फैंस अब करण के इस जेस्चर पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें जल्दी शादी करने की भी सलाह दे रहे हैं. 

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash

बता दें, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में हैं. दोनों की मुलाकात बिग बॉस हाउस में हुई थी, वहीं पर दोनों ने एक दूसरे को दिल दे दिया था. बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी दोनों में बॉन्डिंग में बनी रही और अब तो दोनों का प्यार परमानेंट हो चुका है. 

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash

Share this article