हाल ही में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है.

करीना कपूर की आगामी फिल्म दायरा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होनी वाली है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान करीना कपूर ने अपनी पढ़ाई के बारे में बात की. बातचीत के दौरान करीना कपूर ने कहा कि उन्हें आज भी इस बात का बहुत पछतावा है कि उन्होंने फिल्मों में काम करने के लिए 11वीं क्लास में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी. मगर अब एक्ट्रेस चाहती हैं कि उनके दोनों बच्चे तैमूर और जेह अपनी पढ़ाई पूरी करें.

करीना कपूर ने कहा- मैंने कभी भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की. ये चीज मुझे हमेशा खलती रही है. इसके बावजूद मेरे पास अवसर थे. मैंने फिल्में कीं. पर 11वीं के बाद मैंने आगे पढ़ाई नहीं की. मुझे पता है कि लोग मेरे पीछे मेरा मजाक उड़ाते हैं. कोई कुछ भी कहे लेकिन मुझे फिल्मों में काम करना था, एक्टर बनना था और मैंने खुद को इंडस्ट्री में साबित भी किया. मैं जो करना चाहती थी वो किया. मैंने अपने दिल की सुनी.

करीना कपूर ने ये भी कहा- मुझे अफसोस है कि मैं अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं. मगर मैं चाहती हूं कि तैमूर और जेह अपनी पढ़ाई जरूर पूरी करें. इसलिए मैंने अपने दोनों बच्चों से कहा है कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और फिर दिल की बात सुनें कि उन्हें क्या करना है.

बता दें कि करीना कपूर ने 19 साल की उम्र में फिल्म मेकर जेपी दत्ता की फिल्म रेफ्यूजी से डेब्यू किया था. करीना कपूर ही नहीं, उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने भी 17 साल में बॉलीवुड में कदम रखा था. करिश्मा कपूर ने भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की थी.
