Close

वरुण धवन बने किसान, शुरू की खेती, फावड़ा चलाते, धान की रोपाई करते, अपने खेत की मिट्टी में पसीना बहाते खुश नज़र आए एक्टर, हाल ही में खरीदा है खेत (Varun Dhawan enters his farmer era, starts rice farming at his new farm, shares Pics, Writes- Kheti Shuru!)

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने हाल ही में लाइफ में एक नया माइलस्टोन हासिल किया. उन्होंने खेत (Varun Dhawan Buys A Farm) खरीदा और ये गुड न्यूज़ उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर (Varun Dhawan shares good news with fans) किया था. उन्होंने खेत के पास ही चाय-बिस्किट का मजा लेते हुए एक वीडियो शेयर किया था और इसे अपनी लाइफ का सबसे बड़ा अचीवमेंट बताया था.

Varun Dhawan

हालांकि तब उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया था कि उन्होंने ये खेत क्यों खरीदा है. लेकिन अब इंस्टाग्राम पर खेत से कुछ नई तस्वीरें शेयर करके उन्होंने अपने फैंस को खुश कर दिया है. इन तस्वीरों में वरुण खुद किसानी (Varun Dhawan turns farmer) करते नज़र आ रहे हैं.

Varun Dhawan

जी हां वरुण धवन ने खेती शुरू कर दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने खेत से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो किसानों के साथ खेती करते नज़र आ रहे हैं.

Varun Dhawan

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वरुण धवन खेत में मेहनत करते, फावड़ा चलाते और मिट्टी खोदते दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ और किसान भी काम कर रहे हैं. उनके साथ मिलकर वरुण धान की रोपाई (Varun Dhawan starts rice farming at his new farm) करते दिखाई दे रहे हैं.

Varun Dhawan

उनके हाथ खेत की मिट्टी में सने नज़र आ रहे हैं, जिसे फ्लॉन्ट करते हुए वे बेहद खुश और प्राउड महसूस कर रहे हैं. ये तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘खेती शुरू’.

Varun Dhawan

वरुण धवन एकदम सादे अंदाज में खेतों में उतरकर काम करते दिख रहे हैं. उन्होंने सफेद शर्ट और पैंट पहनी हुई है और पैंट को नीचे से फोल्ड करके वो कीचड़ वाले खेत में खड़े हैं.

Varun Dhawan

वरुण का ये देसी अंदाज़ देखकर फैंस खुश हो गए हैं. उनका यह सादगी भरा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी इस मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि क्या वरुण अब बॉलीवुड छोड़ किसानी करने वाले हैं.

Varun Dhawan

Share this article