आदमी का अधिकार- बोध
प्यार में बढ़ जाता है
और भी
औरत प्यार में भूल जाती है
ख़ुद को भी
आदमी का सुख है
पाना और अधिक पाना
औरत सुख पाती है
समर्पण में ही
आदमी बांट लेता है
औरों को अपने लिए
औरत बंट जाती है
दूसरों के लिए
आदमी जीता है
दिमाग़ से
औरत होती है
दिल के अधीन
आदमी नहीं छोड़ता
अपने ‘मैं’ को
औरत ‘मैं’ से
‘हम’ हो जाती है…
– शीला स्वामी

यह भी पढ़े: Shayeri
Photo Courtesy: Freepik
Link Copied
