आयुर्वेद में कमल के कई गुणकारी औषधीय प्रयोग बताए गए हैं. कमल के फूल के साथ-साथ पंखुड़ियां, बीज व जड़ को खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं.
कमल के बीज में भरपूर मात्रा में पोटैशियम व मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड सर्क्युलेशन को ठीक करने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और कब्ज़ में भी राहत देता है. कमल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को ग्लो करने के साथ रिंकल्स के प्रभाव को भी धीमा करते हैं. वास्तु के अनुसार, घर में कमल का फूल या पौधा रखना शुभ माना जाता है.
घरेलू नुस्ख़े
* यदि खांसी की समस्या है, तो कमल के फूल का काढ़ा बनाकर पीएं. इससे पुरानी खांसी में भी आराम मिलता है.* पाचन की परेशानी होने या फिर दस्त (डिसेंट्री) में कमल के फूल का सेवन करने से लाभ होता है.
* पीरियड में अधिक ब्लीडिंग होने पर सूखे कमल के फूलों का इस्तेमाल करने से रक्तस्त्राव को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.
* नियमित रूप से कमल के अर्क को लेते रहने से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, इसलिए यदि आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं, तो कमल के चाय का सेवन करें.
* कमल के फूल शरीर की जलन व सूजन को कम करते हैं.
* कमल के भुने हुए छिलके रहित बीजों को आधा टीस्पून की मात्रा में लेकर इसमें शहद मिलाकर लेने से उल्टी बंद होती है.
* बुखार में कमल के फूल का अर्क पीने से राहत मिलती है.
* रूसी की समस्या होने पर कमल के फूल, तिल व आंवला को मिलाकर पीस लें. इसमें मुलेठी मिलाकर सिर पर लगाने से रूसी दूर होती है.
* कमल के फूल का तेल या अर्क सिर व बालों पर लगाने से बालों को पोषण मिलता है. बाल मज़बूत होते हैं. ग्रे हेयर की समस्या में भी राहत मिलती है.
* कमल के फूल से दूध निकालकर इसे काजल की तरह आंखों में लगाने से आंखों की समस्याएं दूर होती हैं.
* कमल की जड़ को पानी में पीसकर लेप करने से दाद, खुजली व अन्य त्वचा रोगों में आराम मिलता है.
* दांतों के कीड़े ख़त्म करने के लिए कमल के जड़ों को चबाएं.
यह भी पढ़ें: आस्था के साथ सेहत का भी प्रतीक है दूर्वा (Durva is a symbol of both faith and health)
सुपर टिप
कमल से वज़न को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है. कमल के बीज का सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है. इस कारण बार-बार भूख नहीं लगती.हेल्थ अलर्ट
– एक साल से कम उम्र के बच्चों को कमल के बीज न दें.
– गर्भवती महिलाएं भी इसके सेवन से बचें.
– कमल के बीज में ऑक्सालेट होता है, पथरी के प्रॉब्लम वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में लेना चाहिए.
– एलर्जी की समस्या वाले लोगों को कमल के बीज का सेवन करने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: पौष्टिकता से भरपूर नाशपाती (Benefits of Nashpati)
Photo Courtesy: Freepik
