इस तरह दोनों पहुंच गई उर्मिला के घर और बातचीत में उन्होंने उसके हमेशा फेस्टिवल रेडी रहने का राज़ भी पूछा. उर्मिला बोली, “बस इतनी सी बात, यह बहुत आसान है, बस आपको थोड़ा स्मार्ट होना चाहिए, क्योंकि बहुत हैवी ड्रेसेज़, महंगे कपड़ों और ज्वेलरी पर ख़र्च करना पैसों की बर्बादी है, इसलिए अपने वॉर्डरोब को आपको स्मार्ट बनाना चाहिए. कैसे? आओ मैं बताती हूं.”

सबसे ज़रूरी है वॉर्डरोब मैनेजमेंट
– अपने वॉर्डरोब में हमेशा कुछ एथेनिक और क्लासिक कपड़ों को शामिल करें.
– एक सफेद और काली कुर्ती मस्ट हैव है.
– सिल्क और हैवी एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा मिक्स मैच के काम आएगा. यह आपको इंस्टेंट फेस्टिव लुक देगा. सिंपल-सी कुर्ती पर हैवी दुपट्टा आपको फेस्टिवल लुक देगा.
– सिल्क साड़ी, गोल्डन-सिल्वर ब्लाउज़ को भी अपने स्टाइल का हिस्सा बनाएं. प्लेन साड़ी पर अगर आप गोल्डन या सिल्वर ब्लाउज़ पेयर करेंगे, तो भी आपको इंस्टेंट फेस्टिवल लुक मिलेगा.
– इसके साथ ही चिकनकारी कुर्ती और अनारकली कुर्तीज़ भी आपको फेस्टिव लुक देने में मदद करेगी.
– ध्यान रहे अपने कपड़ों को हमेशा प्रेस करवाकर रखें, ताकि लास्ट मोमेंट पर आप भागदौड़ से बच जाएं. मैं हमेशा इसका ख़्याल रखती हूं.
– स्टाइल के साथ-साथ कम्फर्ट को नज़रअंदाज़ न करें.
स्टेटमेंट ज्वेलरी
– ऑक्सिडाइज़्ड ज्वेलरी, झुमके, चोकर, चूड़ियां. ये सब चीज़ें बहुत महंगी भी नहीं आतीं और आपके सिंपल लुक को ख़ास बना देती हैं.
– मैं एक सहेली के घर गई थी, कॉटन साड़ी पहनी थी और कुछ कांच की चूड़ियां पहनी थीं. मुझे उस दिन मेरी चूड़ियों की वजह से बहुत कॉम्प्लीमेंट मिले. मैंने वो चूड़ियां लोकल मार्केट से ख़रीदी थीं.
– तो आपको थोड़ा स्मार्टली शॉपिंग करनी चाहिए.सेल्फ ग्रूमिंग
– इसमें स्किन केयर, हेयर केयर और प्रेजेंटेबल नज़र आना आदि शामिल है.
– डेली स्किन केयर रूटीन फॉलो करें.
– अपने बालों को हमेशा कलर्ड करके रखें.
– थ्रेडिंग-वैक्सिंग टाइम पर करवा लें.
– प्रेजेंटेबल नज़र आने के लिए इन सबके अलावा एक हैप्पी फेस और क्यूट स्माइल भी ज़रूरी है.
– लेकिन हैप्पीनेस भीतर से आनी चाहिए. हम जब फिट और हेल्दी महसूस करते हैं, तो ही यह ख़ुशी झलकती है.

फिटनेस और मेंटल हेल्थ
– हम डेली रूटीन में अपनी फिटनेस और मेंटल हेल्थ को इग्नोर करने लगते हैं, लेकिन जब तक आप एनर्जेटिक फील नहीं करेंगे तब तक न आपका रेडी होने का मन होगा और न कहीं जाने का.
– हेल्दी डाइट लें, हाइड्रेटेड रहें, थोड़ा व्यायाम, मेडिटेशन ज़रूर करें.
– फेस्टिवल में हैवी और मीठा खाना ज़्यादा हो जाता है, इसलिए बेहतर होगा कि बैलेंस बनाए रखें, ताकि आपके डाइजेशन पर इसका असर न पड़े और आप फेस्टिवल का और खाने-पीने का भी पूरा आनंद ले सकें.
– नींद पूरी लें, वरना थकान बनी रहेगी और थकी आंखों और चेहरे पर मेकअप भी अच्छा नहीं लगेगा.
– अगर नींद या मेंटल हेल्थ को लेकर कहीं कोई परेशानी है, तो एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लें.
मेकअप और हेयरस्टाइल भी है ज़रूरी
– अगर आप ब्लैक पहन रही हैं, तो लाइट फाउंडेशन, डार्क काजल और न्यूड या लाइट पिंक लिपस्टिक अप्लाई करें.
– अगर व्हाइट पहन रही हैं, तो लाइट आई मेकअप और ब्राइट रेड लिपस्टिक लगाएं.
– इसी तरह अपने आउटफिट के अनुसार मेकअप करें.
– हेयर स्टाइल आप अपनी पर्सनालिटी और कम्फर्ट के हिसाब से रखें. आपको बाल खुले रखने हों या लो बन बनाना हो, यह आपकी चॉइस है, लेकिन बेवजह बहुत ज़्यादा टफ हेयर डूज़ से बचें, वरना सारा समय हेयर स्टाइल को बिगड़ने से बचाने में ही चला जाएगा.