Close

ख़तरों के खिलाड़ी 11 का हुआ पहला शॉकिंग एलिमिनेशन, बिग बॉस का ये एक्स कंटेस्टेंट हुआ सबसे पहले बाहर! (Khatron Ke Khiladi 11 First Eviction: Shocking! This Popular Ex Big Boss Contestant Gets Eliminated)

रोहित शेट्टी का स्टंट शो ख़तरों के खिलाड़ी सीज़न 11 का आग़ाज़ हो चुका है और हो चुका है उसका पहला एलिमिनेशनभी. केप टाउन में इसकी शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है, हालांकि शो ऑन एयर होगा जुलाई में, पर शो को लेकर अपडेट्स आनेलगी हैं. इससे पहले भी सभी कंटेस्टेंट्स अपने इंस्टाग्राम पर केप टाउन में मस्ती करते हुए पिक्चर्स भी शेयर करते रहे हैंलेकिन अब शो शुरू हो चुका है तो फैंस को जिज्ञासा है कि आख़िर चल क्या रहा है और कौन है वो पहला सेलेब जो सबसे पहले बाहर हुआ. 

Khatron Ke Khiladi 11

तो स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक़ वो बंदा बिग बॉस का हिस्सा रह चुका है, तो दिमाग़ में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला या श्वेता तिवारी का नाम आना लाज़िमी है… हम आपको बता दें कि ये कंटेस्टेंट है विशाल आदित्य सिंह. जी हां, विशाल, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन बॉटम 3 में थे और इनमें से विशाल को सबसे पहले शो से बाहर होनापड़ा, जबकि विशाल की स्ट्रॉन्ग बिल्ट से तो उनके फैंस को बेहतर करने की उम्मीद ज़रूर थी लेकिन अब उनके फैंस कोनिराश होना पड़ेगा.

Khatron Ke Khiladi 11

जैसाकि सबको पता ही है कि विशाल बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुके हैं और वहां भी उन्होंनेउम्मीद के मुताबिक़ नहीं खेला था. पर मधुरिमा के साथ अपनी अनबन को लेकर ज़रूर सुर्खियाँ बटोरी थीं.

Khatron Ke Khiladi 11

वैसे भी हमने पहले खबर दी थी कि इस बार तय समय से पहले ख़त्म होगा सीज़न और इसके मात्र 12 एपिसोड ही शूटकिए जाएंगे. कोरोना की गाइड लाइंस की वजह से सीज़न को छोटा करना पड़ा, पहले जून तक शूट होना था शो पर अबजल्द से जल्द शूट ख़त्म करके देश लौटने की बात कही जा रही है. 

Khatron Ke Khiladi 11

इस सीज़न की चर्चा वैसे भी काफ़ी ज़्यादा हो रही थी क्योंकि इस बात काफ़ी बड़े स्टार्स शो का हिस्सा बने हैं और वोअलग-अलग वजहों से फ़िलहाल कंट्रोवर्सी का हिस्सा भी हैं, जिसमें श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली का झगड़ा सबसे ज़्यादा खबरों में है और माना जा रहा है कि श्वेता को शो बीच में ही छोड़कर देश लौटना होगा क्योंकि मुंबई हाई कोर्ट मेंउनके बच्चे की कस्टडी से सम्बंधित केस की सुनवाई शुरू होनेवाली है. 

Khatron Ke Khiladi 11

वहीं निक्की तंबोली भी रोज़ ट्रोल होती हैं क्योंकि अपने भाई की कोविड से मौत के फ़ौरन बाद ही वो शो की शूटिंग करनेचली गई और वहां बिकिनी पहन बीच पर वो एंजॉय करती दिखीं, जिससे लोग उनको बुराभला कहने लगे. 

Khatron Ke Khiladi 11

दूसरी तरफ़ दिव्यांका त्रिपाठी अपने ग्रेसफुल साड़ी लुक्स को लेकर काफ़ी वाहवही लूट रही हैं. 

Khatron Ke Khiladi 11

सीज़न के छोटा होने और मात्र 12 एपिसोड में सिमट जाने से फैंस काफ़ी निराश हैं लेकिन महामारी के ऐसे दौर में मेकर्स और सरकारें भी किसी की जान और स्वास्थ्य का ख़तरा मोल नहीं ले सकते!

ख़ैर अब एविक्शन का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब तो एक के बाद एक शॉकिंग एविक्शन होंगे पर ट्रॉफ़ी कौन लेके जाएगा ये देखना ज़रूर दिलचस्प होगा.

Photo Courtesy: Instagram (All Photos)

यह भी पढ़ें: जल्द बंद होगी ख़तरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग? मात्र 12 एपिसोड में सिमटेगा शो, जानें क्या है वजह! (Khatron Ke Khiladi 11 To End In 12 Episodes?)

Share this article