
अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रही हैं. इस ख़ुशी के मौक़े पर कपिल शर्मा ने उनके साथ अपनी प्यारी सी फोटो शेयर करके बर्थडे विश किया. उन्होंने कहा-
कोई भी शब्द आपके प्रति मेरे प्यार और प्रशंसा को न्याय नहीं दे सकता, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय नीतू मैम.. प्यार..

उन्होंने लव इमोजी के साथ उनके प्रति अपने प्यार को दर्शाया. इस पर रिद्धिमा कपूर ने भी अपना क्यूट कमेंट्स दिया.
वैसे आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि नीतू कपूर कपिल शर्मा के प्रोडक्शन की ही फिल्म 'डीकेएस' में नज़र आएंगी. इसके निर्देशक आशीष आर. मोहन हैं. इसी फिल्म के ज़रिए पहली बार नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी भी अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगी. मां-बेटी की जोड़ी क्या कमाल दिखाएगी यह तो हम जल्द ही जान जाएंगे.

फ़िलहाल रिद्धिमां ने भी इमोशनल तरीक़े से मां को वर्षगांठ की मुबारकबाद दी.

रिद्धिमा ने मां पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए पिता ऋषी कपूर, भाई रणबीर, भाभी आलिया भट्ट, बेटी, परिवार के साथ की कई तस्वीरें साझा कीं. रिद्धिमां ने कहा-
मैं जिस सबसे अविश्वसनीय महिला को जानती हूं, उसे मैं हर दिन अपनी मां कहकर धन्य महसूस करती हूं. आप आज और हमेशा दुनिया की सारी ख़ुशियां पाने की हक़दार हैं! मैं आपको दुनिया में सबसे ज़्यादा प्यार करती हूं! जन्मदिन की शुभकामनाएं, मां!..
भावनाओं में भीगे हुए एक बेटी की मां के प्रति इन एहसास को फैंस ख़ूब पसंद कर रहे हैं और जमकर अपने कमेंट्स भी कर रहे हैं. देखें ख़ूबसूरत फोटोज़-






यह भी पढ़ें: काजोल- यहां हर फ़ैसला एक कुर्बानी है… (Kajol- Yahaan har faisla ek kurbani hai…)
Photo Courtesy: Social Media