इंटरनेट के फेवरेट चाइल्ड यानी सैफ अली ख़ान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर ख़ान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे (Son) तैमूर अली ख़ान (Timur Ali Khan) जल्द ही अपना दूसरा जन्मदिन (Second Birthday) सेलिब्रेट करने वाले हैं. अपने लाडले के जन्मदिन के लिए सैफ और करीना बेहद उत्साहित हैं. तैमूर का बर्थडे 20 दिसंबर को आने वाला है. तैमूर इस बार अपना जन्मदिन मुंबई में नहीं, बल्कि विदेश में मनाएंगे. एक वेबसाइट में छपी ख़बर के अनुसार तीनों साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए हैं और वहीं वे तैमूर का दूसरा बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. आपको याद दिला दें कि कुछ ही दिन पहले दोनों ने तैमूर के लिए प्री-बर्थडे बैश पार्टी भी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के ढेर सारे स्टार किड्स शामिल हुए थे.





