Close

6 बार कैंसर, 5 बार हुई सर्जरी… ‘द फैमिली मैन’ के ‘जेके’ शारिब हाशमी वाइफ के कैंसर से जंग पर हुए इमोशनल, बयां किया दर्द, बोले: ये वक्त भी गुज़र जाएगा (Wife’s Cancer Relapsed For 6th Time… The Family Man actor Sharib Hashmi Gets Emotional As He Opens Up About Wife’s Cancer Journey, Says- This Shall Pass Too)

पॉपुलर वेबसीरीज़ 'द फैमिली मैन' (The Family Man) में श्रीकांत तिवारी के फ्रेंड और कलीग जेके तलपड़े का किरदार निभाकर शारिब हाशमी (The Family Man actor Sharib Hashmi) ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. मनोज तिवारी के साथ ही शारिब के रोल को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया. लेकिन शारिब फिलहाल मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं. उनकी वाइफ (Nasreen) को 6 ठी बार कैंसर लौट आया है और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. हाल ही में बातचीत के दौरान शारिब ने इस बारे में बात (Sharib Hashmi Opens Up About Wife's Cancer Journey) की और बात करते हुए बेहद इमोशनल नज़र आए. 

 Sharib Hashmi

शारिब हाशमी रियल लाइफ में भी फैमिली मैन हैं और अपनी वाइफ नसरीन हाशमी से बेहद प्यार करते हैं. उन्होंने नसरीन से लव मैरिज की है. हाल ही में शारिब हॉटरफ्लाई पॉडकास्ट में बातचीत कर रहे थे, जहां उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ और ज़िंदगी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. 

 Sharib Hashmi

शारिब ने पत्नी नसरीन हाशमी की कैंसर से जंग पर इमोशनल खुलासा किया और बताया कि नसरीन 5 बार कैंसर को मात दे चुकी हैं, लेकिन अब बीमारी छठी बार लौट आई है और इलाज जारी है. उनकी वाइफ ने बताया कि उनकी लाइफ में बहुत स्ट्रगल था. पहले घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे. शारिब की इनकम खास नहीं थी. चीजें ठीक होने लगीं तभी 2018 में उन्हें ओरल कैंसर का पता चला. "जब पहली बार इसके बारे में पता चला तो शारिब टूट गए थे. लेकिन मैंने इन्हें समझाया."

 Sharib Hashmi

शारिब ने बताया, "नसरीन की 5 बार सर्जरी हो चुकी है. 5 बार कैंसर रिलैप्स हो चुका है. अब 6th बार ये फिर हो गया है. इस बार कैंसर पूरे शरीर में फैल गया है. लेकिन ट्रीटमेंट  चल रहा है और हमें भरोसा है कि ये वक्त भी गुज़र जाएगा. इनका कैंसर काफी अग्रेसिव है, इसलिए बार बार वापस आ जाता है. लेकिन जिस हिम्मत से नसरीन कैंसर से लड़ रही हैं, उससे पूरी फैमिली को हिम्मत मिलती है."

 Sharib Hashmi

नसरीन ने बताया कि इस मुश्किल दौर में शारिब हमेशा उनके साथ खड़े रहे. "उन्होंने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा. चाहे वो शूटिंग में कितने भी बिजी हों, वो हॉस्पिटल पहुंचते थे और डिस्चार्ज होने तक अपना बैग लेकर हॉस्पिटल में ही बैठे रहते थे. इस बात से मुझे तसल्ली और हिम्मत मिलती है."  नसरीन ने सर्जरी के बाद फेस में आए बदलाव के बारे में भी बात की, "मुझे अच्छा नहीं लगता. इतनी सर्जरी के बाद फेस बदल गया है. दांतों में तकलीफ है. मैं अपनी पहले की फोटो देखती थी तो सोचती थी कि अब कैसी हो गई हूं मैं. पर अब मुझे लगता है कि ज़िंदा हूं और अपनी फैमिली के साथ हूं, इतना काफी है."

 Sharib Hashmi

शारिब हाशमी और नसरीन हाशमी ने 27 दिसंबर 2003 को शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं- एक बेटी और एक बेटा.

Share this article