लंदन में बीती रात ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड (BAFTA) का आयोजन हुआ. इस अवार्ड शो में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से लेकर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) तक बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स शामिल हुए. आलिया भट्ट बतौर प्रेजेंटर (Alia Bhatt at Bafta awards) शामिल हुईं. BAFTA के रेड कारपेट पर Gucci के सिल्वर गाउन में पहुंची आलिया ने आते ही लाइमलाइट लूट ली, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है आलिया के हिंदी स्पीच की. आलिया जब अवार्ड प्रेज़ेंट करने स्टेज पर पहुंचीं, तो उन्होंने आने स्पीच की शुरुआत हिंदी में की. उनके इस अंदाज ने हर भारतीय का दिल जीत लिया है.

आलिया भट्ट ने BAFTA के मंच पर पहली बार कोई अवॉर्ड प्रेजेंट किया. वो BAFTA में बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म प्रेजेंट करने के लिए पहुंची थीं. एक्ट्रेस ने आते ही अपनी हिंदी में स्पीच (Alia bhatt's hindi speech) की शुरुआत करके सबको हैरान कर दिया. बाद में उन्होंने अपनी हिंदी मतलब भी समझाया. उनका ये वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है. लोग अब हिंदुस्तानी कल्चर को दुनियाभर में फैलाने को लेकर आलिया की तारीफ कर रहे हैं.

आलिया (Alia Bhatt) ने स्टेज पर पहुंचते ही 'नमस्कार' कहकर सभी को संबोधित किया. उन्होंने कहा, "नमस्कार' कहकर सभी को संबोधित किया, अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है. अभी से आप सबटाइटल की तरफ ना जाएं. मैं हिंदी में ये कह रही थी कि जो हमारा अगला अवॉर्ड है, वो एक ऐसी फिल्म के लिए है जिसकी भाषा अंग्रेजी नहीं है, क्योंकि फिल्में तो ढेर सारी अलग-अलग भाषाओं में बोलती हैं, लेकिन हम हमेशा जिस चीज की तारीफ करते हैं, वो है सिनेमा की भाषा. और वो भाषा तो हम सब बहुत अच्छे से समझते और बोलते हैं."

इसके बाद आलिया ने विनर अनाउंस किया. विदेशी धरती पर आलिया के इस हिंदी स्पीच और अंदाज़ ने सभी का दिल जीत लिया. इस पल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग आलिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कॉमेंट सेक्शन में लिख रहे हैं कि 'आलिया पर बहुत गर्व है शाबाश!'

बता दें कि फरहान अख्तर के प्रोडक्शन तले बनी मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को भी बाफ्टा में बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला.

