Close

जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल, बताया अपने चैनल का मिशन- ‘बच्चे-बूढ़े-नौजवान, सबको मनोरंजन एक समान’ (Rajpal Yadav Launches His YouTube Channel Amid Cheque Bounce Case, Tells Mission Of The Channel, ‘Bacche, Boodhe, Naujawan, Sabko Manoranjan Ek Saman’)

कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. चेक बाउंस (Rajpal Yadav cheque bounce case) मामले में पहले तिहाड़ जेल में सरेंडर करने और फिर 12 दिन बाद जेल से रिहा होने के दौरान राजपाल लगातार न्यूज़ में बने रहे. जेल से बाहर आते ही एक्टर सेट पर लौट गए हैं और काम शुरू कर दिया है. इस बीच कॉमेडियन ने एक और अनाउंसमेंट की है. उन्होंने अपना यूटूब चैनल (Rajpal Yadav Launches His YouTube Channel) शुरू कर दिया है. 

Rajpal Yadav

राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके अपने इस नए सफर की घोषणा की है. वीडियो में राजपाल कहते हैं, "हैलो दोस्तों, मैं हूं आपका राजपाल और मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं बहुत दिनों से तैयारी कर रहा था एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए. वो घड़ी आ गई है.  मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए. मेरा यूट्यूब चैनल आज से शुरू हो रहा है और इस चैनल का नाम है राजपाल नौरंग यादव."

Rajpal Yadav

राजपाल ने अपने यूट्यूब चैनल (Rajpal Naurang Yadav) का मिशन भी बताया. उन्होंने बताया, "राजपाल नौरंग यादव का मिशन सिर्फ यही है कि बच्चे, बूढ़े, जवान, सभी को एक जैसा मनोरंजन मिले एक समान. सबको अर्थरूपी आंखों का अंजन मिले और साथ मे स्वस्थ रहने के लिए, अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए भरपूर मनोरंजन मिले. यह चैनल आपका है, इसका आनंद लें, इसे खूब शेयर करें और सब्सक्राइब करें." 

Rajpal Yadav

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपने फैंस और फॉलोवर्स से एक खास अपील भी की है. उन्होंने लिखा, "नई शुरूआत, नया सफर, अभी सब्सक्राइब कीजिये मेरे यूट्यूब चैनल को."

Rajpal Yadav

राजपाल यादव को फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. सोशल मीडिया पर राजपाल के यूट्यूब चैनल की घोषणा होते ही फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और धड़ल्ले से उनके चैनल को सब्सक्राइब कर रहे हैं और उनके इस नए सफर के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

Share this article