Close

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया की बेटी ने रचाई शादी, एक्ट्रेस ने ‘मिथला का कण कण खिला’ गाने पर डांस करके किया जमाई राजा का स्वागत, वीडियो वायरल (Ramayan’s ‘Sita’ Dipika Chikhlia’s Daughter Juhi Topiwala Ties The Knot, Actress shares the varmala ceremony video)

टीवी शो 'रामायण' (Ramayan actress, Dipika Chikhlia) से घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) भले ही टेलीविजन से दूर हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में इतने सालों बाद भी कोई कमी नहीं आई है. ‘सीता’ के किरदार में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी कई लोग उन्हें उसी रूप में याद करते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो भी करते हैं. दीपिका भी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी सारी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. अब दीपिका चिखलिया के लाइफ में नया चैप्टर ऐड हो गया है. वो सास बन गई हैं. उनकी बेटी जूही टोपीवाला (Dipika Chikhlia's Daughter Juhi Topiwala) की शादी हो गई है, जिसकी झलक दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Dipika Chikhlia's Daughter Juhi Topiwala
Juhi Topiwala

दीपिका ने बेटी की शादी (Dipika Chikhlia's Daughter Ties The Knot) को बहुत ही प्राइवेट रखा और इस शादी के बारे में लोगों को तब पता चला जब उन्होंने बेटी दामाद को शुभकामनाएं देते हुए शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इस वीडियो में उन्होंने दुल्हन बनी बेटी और दामाद की झलक दिखाई है, जिसमें दूल्हा दुल्हन शादी की रस्मों के दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

Juhi Topiwala
Dipika Chikhlia's Daughter Juhi Topiwala

दीपिका की बेटी की शादी की रस्मों की कई और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें उन्हें कभी इमोशनल देखा गया, तो कभी ढोल पर डांस करते हुए. वो ढोल पर बैठकर नाचती दिख हैं. उन्होंने 'मिथला का कण कण खिला' गाने पर डांस करके जमाई राजा का स्वागत किया.  

Dipika Chikhlia's Daughter Juhi Topiwala

दीपिका का ये वीडियो देखकर उनके फैंस खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं. उन्होंने जिस प्यार से दामाद का स्वागत किया, उसे देखकर फैंस उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं और इसे हार्ट टचिंग मोमेंट बता रहे हैं. साथ ही उनकी बेटी को शादी की बधाई भी दे रहे हैं.

Juhi Topiwala

बता दें दीपिका चिखलिया ने साल 1991 में बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला (Hemant Topiwala)संग शादी रचाई थी. उनकी दो बेटी हैं, जूही और निधी. जहां उनकी बेटी जूही पिता के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर निधी प्रोफेशन से मेकअप आर्टिस्ट हैं. 

Dipika Chikhlia

Share this article