Close

बेहद आलीशान है रश्मिका मंदाना की ससुराल, दुल्हन बनकर इसी घर में करेंगी गृह प्रवेश, देखें PICS  (Rashmika Mandanna’s sasural is very Lavish, Actress to move into this luxurious house post wedding)

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna’s wedding) की तैयारियां हो चुकी हैं. उदयपुर में मंडप ज़्ज़ चुका है. मेहमान पहुंच चुके हैं. दूल्हा दुल्हन भी फेरे लेने के लिए तैयार हैं. फैंस को VIROSH की शादी से जुड़ी हर डिटेल का बेसब्री से इंतज़ार है. 

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna’s pre wedding festivities) मंगलवार से शुरू हो चुकी हैं. 23-24 फरवरी को उनकी प्री-वेडिंग पार्टी थी. 24 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन की टीमों के बीच क्रिकेट मैच हुआ था, जिसे उन्होंने ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ का नाम दिया था.  दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पूल पार्टी, डिनर और ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ की फोटो भी शेयर की थी. 

आज, 25 फरवरी को रश्मिका और विजय की हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी. होटल मेंमेटोस एकाया में शाम को संगीत होगा. कल 26 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों से दोनों शादी रचाएंगे. एक दूसरे की संस्कृति का ख्याल रखते हुए दोनों ने दो अलग-अलग रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है. दिन में विजय के परिवार की तेलुगू परंपरा के अनुसार शादी की रस्में होंगी, इसके बाद शाम को रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा की परंपरा से शादी होगी. 

रश्मिका विजय देवरकोंडा से शादी रचाकर जिस घर में गृह प्रवेश करेंगी, उस शानदार घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. आप भी देखें रश्मिका के आलीशान ससुराल (Rashmika Mandanna’s lavish sasural) की झलक.

Share this article