Close

बिग बॉस के सेट पर मनेगा सलमान खान का जन्मदिन (Salman Khan Will Celebrate His Birthday On Bigg Boss 14 Set)

बिग बॉस 14 के सेट पर इस बार डबल सेलिब्रेशन होने वाला है। क्रिसमस का त्योहार तो घर में सेलिब्रेट हो ही रहा है। अब नया साल और सलमान खान का जन्मदिन भी घर वालों को मनाने का मौका मिला है। सलमान इस साल 27 दिसंबर को 55 साल के हो जाएंगे। बिग बॉस के सेट पर वह अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं।

Salman Khan
बिग बॉस 14 के सेट पर सलमान खान

सलमान अपने जन्मदिन पर अक्सर छुट्टी लेना पसंद करते हैं। 27 दिसबंर से शुरू हुई उनकी छुट्टी नए साल के जश्न के बाद खत्म होती है। सलमान छुट्टियों में अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर होते हैं। लेकिन इस साल जन्मदिन पर काम कर रहे हैं। वह बिग बॉस 14 के होस्ट हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन की पार्टी बिग बॉस 14 के सेट पर ही होने वाली है।

Salman Khan

वीकेंड का वार पर सलमान का जन्मदिन मनाने के लिए जैक्लिन फर्नानडिज, शहनाज गिल, रवीना टंडन और धर्मेंश येलांदे पहुंचेगे। सेट पर डांस पार्टी के साथ, शहनाज गिल अपनी प्रसिद्ध लाइन, जिस पर लोग इन दिनों अपनी वीडियो बना रहे हैं त्वाडा कुत्ता टॉमी पर सलमान के साथ परफॉर्म भी करेंगी, साथ ही वह घर वालों को नसीहत भी देंगी। धर्मेश भी अपने डांस का जलवा दिखाएंगे। वहीं शहनाज घर वालों को कुछ नसीहत देंगी। रवीना और जैक्लिन भी कुछ सरप्राइज लेकर आएंगी।

Salman Khan

जैक्लिन और सलमान की साथ में आगामी फिल्म किक 2 होगी, जिसकी घोषणा जैक्लिन के जन्मदिन पर हुई थी। सलमान की आगामी फिल्मों में राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई, अंतिम और कभी ईद कभी दीवाली जैसी फिल्में शामिल है। वह शाहरुख खान के साथ पठान फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस भी करने वाले हैं।

Share this article

https://www.perkemi.org/ Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Situs Slot Resmi https://htp.ac.id/ Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor https://pertanian.hsu.go.id/vendor/ https://onlineradio.jatengprov.go.id/media/ slot 777 Gacor https://www.opdagverden.dk/ https://perpustakaan.unhasa.ac.id/info/ https://perpustakaan.unhasa.ac.id/vendor/ https://www.unhasa.ac.id/demoslt/ https://mariposa.tw/ https://archvizone.com/