Close

साल 2026 से बड़ी उम्मीदें हैं शिल्पा शेट्टी को, एक्ट्रेस ने शेयर किए हसबैंड राज कुंद्रा के साथ बिताए अनसीन मोमेंट्स (Shilpa Shetty Hopes For ‘Big And Positive Dreams’ In 2026, Drops Unseen Glimpses With Raj Kundra)

साल 2025 खत्म (bidding farewell to 2025) होने जा रहा है. इस साल के खत्म होने से होने से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने फैंस को पूरे साल फैमिली के साथ बिताए कुछ अनमोल पलों की झलक दिखाई है, जिन्हें वे हमेशा अपने साथ संजोकर रखेंगी.

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने साल 2025 खत्म होने से पहले फैंस के साथ कुछ ऐसी पर्सनल और खास झलकियां शेयर कीं, जो अब तक उन्होंने सोशल मीडिया पर नहीं दिखाई थीं.

Shilpa Shetty

इस वीडियो में उनकी छुट्टियों के मज़ेदार पल, बेटे वियान के साथ बिताया समय, योग अभ्यास, और परिवार के साथ शांत व भावुक क्षण देखने को मिले।

Shilpa Shetty

वीडियो में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा, बच्चों वियान और समीशा, मां सुनंदा शेट्टी और बहन शमिता शेट्टी के साथ बिताए मेमोरेबल फैमिली मूमेंट्स है.

Shilpa Shetty Son

इस वीडियो को शेयर करने से साथ एक्ट्रेस ने एक भावुक कैप्शन लिखा है. जिसमें शिल्पा ने बीते साल के लिए आभार व्यक्त किया. इस ग्रेटीट्यूट नोट में शिल्पा ने लिखा hai- वे पल जो कभी इंस्टा ग्राम तक नहीं पहुंचे...

Shilpa Shetty

इस साल के उतार-चढ़ाव से मिले सबक और अनुभवों को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- साल के अंत को वे बड़ी गर्मजोशी, खुशी और आभार के साथ खत्म कर रही हैं. अच्छे और मुश्किल दोनों ही तरह के पलों ने उन्हें आगे बढ़ने और सकारात्मक बने रहने की ताकत दी.

Shilpa Shetty

शिल्पा अब पूरे विश्वास के साथ आगे कदम रखने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस ने नोट में लिखा है - बड़े और सकारात्मक सपने.. फिर मिलते हैं, 2026। "प्यार और आभार SSK. शिल्पा ने अपने सिग्नेचर भी किए हैं.

Shilpa Shetty

इससे पहले भी शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन के स्निपेट्स शेयर किए थे.

Shilpa Shetty

इस पोस्ट में शिल्पा अपने पति, बच्चों, सांता क्लॉज और डेकोरेटेड क्रिसमस ट्री के साथ अपनी फोटो शेयर की थी.

Shilpa Shetty

Share this article