Close

अमिताभ बच्चन की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘शहंशाह’ बन गई थी टीनू आनंद के लिए सिरदर्द, बोले- तब हमने बहुत सारे पैसे उठा लिए थे (We Taken So Much Money When Amitabh Bachchan Made Shahenshah A Thorn In Tinnu Anand Side)

टीनू आनंद (Tinnu Anand) जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने ही काबिल निर्देशक भी हैं. आजकल उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल इंटरव्यू में टीनू आनंद ने अपनी फिल्म शहंशाह (Amitabh Bachchan) से जुड़े दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया.

मेरी सहेली पॉडकास्ट में डायरेक्टर और एक्टर टीनू आनंद से जानिए अमिताभ बच्चन की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘शहंशाह’ से जुड़े दिलचस्प किस्से… पूरा पॉडकास्ट सुनने के लिए क्लिक करें नीचे दिए गए लिंक पर-

Tinnu Anand

ख़ैर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई. हमने फाइनेंसर से काफी सारा पैसा ले लिया था. हमारी बहुत खराब हालत थी. हमको फाइनेंस मिला है, उसका मीटर चालू हो गया, फिर खबर मिलती है कि अमिताभ बच्चन जो फिल्म के मेन हीरो हैं जिसकी वजह से निर्देशक को फाइनेंस मिला है. वो तो फिल्म में है नहीं. काम छोड़ रहा है. सब लोग मेरे घर के बाहर थे. वो समय मेरे लिए सबसे ज्यादा खराब था.

Amitabh Bachchan

ठीक होने के बाद जब अमिताभ सेट पर वापस आए. मुझे खबर मिली कि अमितजी ने मुझे बुलाया है. उस समय लंच ब्रेक था. तीन थालियां लगी थी. सब खाना खा रहे थे. अमिताभ ने देखा कि मैं खा नहीं रहा हूं. उन्होंने पूछा क्या हुआ, खाना क्यों नहीं खा रहे हो तुम?

Tinnu Anand

तब मैंने कहा- सर, आप मेरी जान ले लीजिए. मेरी भूख मिट जाएगी और आपकी मुश्किल भी आसान हो जाएगी. फिर अमिताभ सारी स्थिति को समझते हुए बोले- मेरी बात हुई है बंटी से. जैसे ही मैं फिल्म शुरू करूंगा, तुम्हारी फिल्म पहले करूंगा. बस फिर क्या था. उस दिन में इतना खुश था कि टैक्सी से घर गया था.

Amitabh Bachchan

जानकारी के लिए बता दें कि 1988 में आई फिल्म शहंशाह को टीनू आनंद ने डायरेक्ट किया था. रिलीज के बाद ये फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई और आज भी ये फिल्म बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है.

Share this article