Close

दिशा सालियान केस में सूरज पंचोली ने 6 पन्ने का नोट शेयर कर दी सफाई, बोले, ‘कानून जो भी सजा तय करेगा, मैं उसे भुगतने को तैयार हूं’ (Sooraj Pancholi Breaks Silence On Disha Salian Case, Writes 6 Page Note, ”If There Is Evidence, I Am Willing To Face Punishment’)

दिशा सालियान केस (Disha Salian Case) फिर से चर्चा में आ गया है, इसी के साथ सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के संदिग्ध मौत का मामला भी सुर्खियों में है. इस केस में कई बड़ी हस्तियों समेत आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) का भी नाम लिया जा रहा है. अब सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम र 6 पन्ने का नोट शेयर करके इस बारे में अपना पक्ष (Sooraj Pancholi Breaks Silence On Disha Salian Case) रखा है, साथ ही ये भी कहा है कि वो CBI को जांच में पूरा सपोर्ट देने के लिए तैयार हैं.

सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करके एक तरह से अपना बयान दिया है. उन्होंने लिखा, “मैं एक बार फिर कह रहा हूं और मुझे बार बार ये कहना पड़ रहा है, क्योंकि लोग अब भी मेरे बात समझ नहीं रहे हैं. मैं अपनी जिंदगी में कभी भी दिवंगत दिशा सालियान या आदित्य ठाकरे से नहीं मिला. न तो डायरेक्टली और न ही इनडियारेक्टली. इसके बावजूद मुझे ऑनलाइन एब्यूज किया जा रहा है. जान से मारने की धमकी दी जा रही है. लोगों को लगता है मैं डर जाऊंगा, लेकिन मैं डरता नहीं.”

सूरज ने आगे लिखा, “मेरा नाम बार-बार ऐसी चीजों में घसीटा जा रहा है जिनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मैं पहले ही लाइफ का काफी समय इस सबमें गंवा चुका हूं, जो कभी लौटकर नहीं आएगा. और अब, जब कि मैं आखिरकार अपनी जिंदगी, अपना करियर और अपना भविष्य फिर से बनाने की कोशिश कर रहा हूं, तो मैं चुप रहकर यह सब दोबारा होते हुए नहीं देख सकता, क्योंकि मेरे पास छिपाने या भागने के लिए कुछ भी नहीं है! मैं यहां खड़ा हूं तो इसलिए क्योंकि मैं जानता हूँ कि मेरा दिल साफ है. मेरा नाम सिर्फ इसलिए इस मामले में घसीटा जा रहा है, क्योंकि इसमें शामिल कुछ लोगों को मेरी फैमिली मेम्बर से कुछ इशू है. लेकिन मेरा उन इश्यूज से कोई लेना देना नहीं है, इसलिए प्लीज मुझे इनसे दूर रखें.”

सूरज पंचोली ने जांच एजेंसियों से रिक्वेस्ट की है कि वो जल्दी से जल्दी और निष्पक्ष होकर इस केस की जांच करें. और अगर मुझे इस मामले में निर्दोष पाया जाता है तो जांच एजेंसी और मीडिया इस बात को चिल्ला चिल्ला कर कहे. लोगों के लिए ये एंटरटेनमेंट का मुद्दा हो सकता है, पर मेरे लिए ये मेरी लाइफ का सवाल है. मैं किसी से सहानुभूति नहीं चाहता, मैं बस पूरे मामले में न्याय चाहता हूं.”

उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी अधिकारियों का सहयोग किया है, सवालों के जवाब दिए हैं और जांच में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहे हैं. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह आगे भी ऐसा करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने लिखा, “अगर इस मामले से मेरा जुड़ाव दिखाने वाला कोई भी छोटा-सा सबूत या मेरी कोई भी भूमिका सामने आती है, तो कानून जो भी सजा तय करेगा, मैं उसे बिना किसी सवाल-जवाब के भुगतने को तैयार हूं.”

सूरज पंचोली ने हालांकि ये पोस्ट दो दिन पहले किया है, लेकिन उनकी ये पोस्ट अब वायरल हो रही है. बता दें कि सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की जून 2020 में एक ऊंची बिल्डिंग से कथित तौर पर गिरने के बाद 28 साल की उम्र में मौत हो गई थी. पंचोली का यह बयान मुंबई हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद आया है जिसमें कोर्ट ने CBI को सालियान की मौत की जांच करने और FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था.

Share this article