Close

अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे सुनील शेट्टी, पत्नी संग दरबार साहिब में माथा टेका, फिर की अरदास, बोले- ‘यहां आकर अलग ऊर्जा और सुकून मिलता है’ (Suniel Shetty Visits Golden Temple With Wife Mana Shetty, Seeks Blessings Of Sri Darbar Sahib)

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) आज सुबह अमृतसर पहुंचे. यहां आकर उन्होंने गोल्डन टेंपल में मत्था (Suniel Shetty Visits Golden Temple) टेका और  सबके लिए प्रार्थना की. गोल्डन टेंपल से सुनील शेट्टी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इसके अलावा खुद सुनील शेट्टी और माना शेट्टी (Mana Shetty) ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है.

Suniel Shetty With Wife Mana Shetty

सुनील शेट्टी पत्नी माना शैट्टी के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे थे. यहां पहुंचकर उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास (Suniel Shetty seeks blessings at Golden Temple) की उन्होंने पवित्र परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी का श्रवण भी किया और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया.

Suniel Shetty With Wife Mana Shetty

गोल्डन टेंपल से सुनील शेट्टी के कई वीडियोज़ तो वायरल हो ही रहे हैं, खुद एक्टर ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों हाथ जोड़कर वाहेगुरू से प्रार्थना कर रहे हैं. इस फ़ोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “कुछ क्षणों को ज़्यादा शब्दों की ज़रूरत नहीं होती. बलेस्ड, सुकून, शांति और ग्रेटफुल महसूस कर रहा हूं. वाहेगुरू जी, बस मेहर बनाए रखना.”

Suniel Shetty With Wife Mana Shetty

इस मौके पर सुनील शेट्टी ने मीडिया से भी बात की. उन्होंने बताया कि 11 अगस्त को उनकी वेडिंग एनिवर्सरी थी. इसलिए वो फैमिली के साथ गुरु घर का आशीर्वाद लेने के लिए अमृतसर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा, “मैं यहां हर साल आता हूं. यहां आकर एनर्जी और पॉजिटिविटी महसूस होती है. गुरु घर में मत्था टेकने के बाद मन को एक अलग सी शांति मिलती है और ऐसा लगता है सब कुछ अच्छा होगा. अब वो नई एनर्जी के साथ काम शुरू करेंगे.”

Suniel Shetty With Wife Mana Shetty

इसके बाद सुनील शेट्टी और माना शेट्टी अमृतसर के बाजार में घूमते नजर आए. इस दौरान सुनील शेट्टी ने एक दुकान से आम पापड़ खरीदा. पापड़ टेस्ट किए और दुकानदार से बातचीत करते दिखे. उन्होंने फैंस के साथ खूब सारी तस्वीरें भी खिंचवाईं. इसके बाद सुनील शेट्टी कार में बैठे और वहां से रवाना हो गए. सुनील का ये देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

Suniel Shetty With Wife Mana Shetty

बता दें इसके पहले नए साल पर भी सुनील शेट्टी पत्नी संग गोल्डन टेंपल पहुंचे थे और नए साल की शुरुआत वाहेगुरू के आशीर्वाद के साथ की थी.

Share this article