करियर के पीक पर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने जब 27 जनवरी को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान (Arijit Singh retirement announcement) करके सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने अनाउंस किया था कि अब वो कोई और प्रोजेक्ट नहीं लेंगे. उन्होंने बताया था कि वो थक गया हैं और आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग तरह के म्यूजिक को आजमाना चाहते हैं. उनके इस ऐलान से उनके करोडों फैंस को झटका लगा था और किसी को समझ नहीं आया था कि आखिर अरिजीत ने ऐसे अचानक फैसला क्यों लिया.

अब रिटायरमेंट अनाउंसमेंट के बाद अरिजीत ने पहला पोस्ट शेयर (Arijit Singh Shares First post Retirement) किया है. उन्होंने X पर फैंस के नाम एक इमोशनल मैसेज लिखा है और फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया (Arijit Singh thanks fans) अदा किया है. उन्होंने लिखा कि ये मैसेज सिर्फ मेरे लिसनर के लिए है. अगर आप मेरे लिसनर नहीं हैं, तो प्लीज इसे न पढ़ें और स्वाइप न करें.

अरिजीत सिंह ने लिखा कि "हेलो ब्यूटीफुल पीपल. मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं. इस बेरहम दुनिया में आपके प्यार और विनम्रता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैंने नए असाइनमेंट लेना बंद कर दिया है, लेकिन आप जानते हैं कि पेंडिंग गाने काफी सारे हैं. मुझे अभी बहुत सारे गाने पूरे करने हैं. लोगों को समझाने में समय बर्बाद न करें, आप कितनी बार समझाएंगे? इतने सारे अधूरे गाने हैं, जो पूरे होने तक रिलीज होते रहेंगे. शायद पूरे साल भर. शायद अगले साल तक भी. शांत रहें और इस प्लेटफॉर्म से दूर रहने की कोशिश करें. अपनी बॉडी से स्पाइक प्रोटीन निकालें, 5 ग्राम छोड़ दें, पढ़ें, प्यार करें, ध्यान करें. जय देवी. और कौन जानता है आगे क्या होगा."

फैंस अरिजीत के इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और बार बार उनसे अपील कर रहे हैं कि वो प्लेबैक सिंगिंग ना छोड़ें और असाइनमेंट लेना बंद न करें.
