अक्सर महिलाओं को कभी पीठदर्द तो कभी कमरदर्द की शिकायत रहती है. लेकिन क्या आप जानती हैं कि बैठते समय आपके ग़लत पोश्चर के कारण ऐसा होता है.
बैठते समय आपकी रीढ़ पर बहुत ज़्यादा दबाव पड़ता है. टीवी के सामने झुक कर न बैठें.
सोफे में कुशन लगवाएं, ताकि उस पर बैठने पर आपकी कमर के निचले हिस्से को सपोर्ट मिल सके.
अगर आपका काम ऐसा है, जिसमें आपको घंटों डेस्क पर बिताना पड़ता है तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी कुर्सी आपकी कमर के निचले भाग को आवश्यक सपोर्ट दे. अच्छा होगा कि कुर्सी की सीट में नीचे की ओर थोड़ा स्लोप हो, जिससे आपके घुटनों के पीछे के भाग पर कम दबाव पड़े.
कुर्सी की ऊंचाई इतनी हो कि आपके पांव ज़मीन पर टिके हों या उसमें इस तरह की व्यवस्था हो कि आप अपनी आवश्यकता के अनुसार उसे ऊपर-नीचे कर सकें.
आप सही ढंग से बैठें, इस बात का भी ध्यान रखें. अपना एक पैर दूसरे पर कैंची की तरह रखकर कभी न बैठें. Iron खून का दौरा अच्छी तरह नहीं हो पाता.
यह भी पढ़ें: वायरल फीवर व फ्लू की होम रेमेडीज (Home Remedies for Viral Fever and Flu)
दिन में नियमित एक्सरसाइज़ करें. भले ही वह टहलना ही क्यों न हो. इसके अलावा पीठ पर कम-से-कम दबाव डालें.
अनावश्यक पीठदर्द से बचने के लिए नीचे दिए सुझावों पर अमल करें-
बैग में रखकर सामान ढोना
बैग पैक्स सबसे अच्छे बैग होते हैं, इससे वज़न समान रूप से पीठ पर बंट जाता है.
पर अगर आपको यह ठीक नहीं लगता है तो शोल्डर बैग (कंधे पर लटकाने वाला बैग) का इस्तेमाल कर सकती हैं.
अगर आप शॉपिंग बैग ले जा रही हैं तो वज़न को दो समान भागों में बांटकर ले जाएं और एक साथ बहुत अधिक वज़न न उठाएं, किसी और की मदद लें.
घर के काम आपकी कमर के लिए नुक़सानदेह हो सकते हैं. घर के अधिकांश काम झुक कर करने पड़ते हैं.
कपड़े बैठकर आयरन करें, मुमकिन हो तो ‘अपराइट वैक्यूम क्लीनर’ का इस्तेमाल करें.
बागवानी करते समय सावधानी रखें, एक ही दिन में पूरे बगीचे को खोद डालने की कोशिश न करें. उसे थोड़ा थोड़ा करके कई बार में खोदें.
घर के काम करते समय घुटनों को झुकाने की बजाय घुटनों और कुल्हों को झुकाएं,
– रेषा गुप्ता
यह भी पढ़ें: नींद की क्वालिटी को प्रभावित करता है आपका तकिया (Your pillow affects the quality of your sleep)

Photo Courtesy: Freepik
