Close

केले के औषधीय उपयोग (Top 17 Health Benefits of Bananas)

विटामिन व फाइबर से भरपूर केला स्वाद के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. केला पाचन क्रिया को ठीक रखने, एनीमिया, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, अल्सर, दस्त आदि में ये लाभप्रद है. अधिक पोटैशियम और कम सोडियम के कारण केला हार्ट को भी हेल्दी रखता है. फल के अलावा इसके पत्ते व छिलके भी काफ़ी गुणकारी हैं.

केले के औषधीय उपयोग
Oplus_16908288

घरेलू नुस्ख़े

- यदि आपको एसिडिटी, कब्ज़, डायजेस्टिव प्रॉब्लम है, तो पके हुए केले का सेवन करें.

- यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में केले को शामिल करें. इसे स्मूदी में मिलाकर लेने से भी लाभ मिलता है.

- ब्रेकफास्ट में या फिर वर्कआउट के बाद या फिर लंच से पहले केला खाना बेहद फ़ायदेमंद होता है.

- पेट में जलन की समस्या हो, तो दही में पका हुआ केला मिलाकर खाएं.

- सूजन व घाव में केले के पत्ते का लेप लगाने से आराम मिलता है.

यह भी पढ़ें: विटामिन्स-मिनरल्स का ख़ज़ाना एलोवेरा कई रोगों के लिए रामबाण दवा… (20 Amazing Benefits of Aloe Vera)

- जलन होने या मच्छर के काटने पर केले के छिलके के अंदरूनी भाग को रगड़ने से राहत मिलती है व खुजली भी कम होती है.

- डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए कच्चे केले का सेवन उपयोगी होता है.

- कफ़ में उबला या पका हुआ केला खाएं. केले की सब्ज़ी बनाकर भी खा सकते हैं.  

- कुष्ठ रोग में केले के पत्ते के क्षार में हल्दी मिलाकर लेप करें.

- केेले में मौजूद फाइबर कब्ज़ की परेशानी से निजात दिलाता है.

- केले के अर्क का इस्तेमाल फोड़े-फुंसी को ठीक करने में कर सकते हैं.

- यदि आप कमज़ोरी महसूस कर रहे हैं, तो इंस्टेंट एनर्जी के लिए केले का सेवन कर लें.

यह भी पढ़ें: हेल्थ एंड ब्यूटी के लिए फ़ायदेमंद गुलाब (Roses are beneficial for health and beauty)

- केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से से हर रोज़ मंजन करने से दांतों का पीलापन दूर होता है. - यदि आपको अल्सर की समस्या है, तो केले खाएं.

- केले में आयरन होने के कारण ये हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है, जिससे एनीमिया की समस्या दूर होती है.

- टेंशन फ्री करता है केला. जी हां, इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन सेरोटोनिन में परिवर्तित कर तनाव को दूर करने में सहायता करता है.

- पौष्टिकता से भरपूर पका हुआ केला बच्चों के पाचन के लिए लाभदायक होता है.

- यदि आप नियमित रूप से एक-दो केले का सेवन करते हैं, तो यह आपके हार्ट को हेल्दी रखता है.

केले के औषधीय उपयोग
Oplus_16908288

रिसर्च

अधिक पके हुए केले में कैंसर रोधी गुण होते हैं. जापान के रिसर्चर्स का कहना है कि पके हुए केले कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं. दरअसल, पके केलों पर मौजूद काले धब्बे टयूमर नेक्रोसिस फैक्टर पदार्थ उत्पन्न करते हैं, जिससे कैंसर के टयूमर नष्ट होते हैं.

यह भी पढ़ें: सेहत से भरपूर पालक के इन 15 फ़ायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे आप… (Surprising 15 Health Facts About Spinach)

सावधानी

- रात के समय केला खाने से बचें. केले का सेवन सुबह या फिर शाम को करना उत्तम है.

- किडनी की बीमारी वाले मरीज़ डॉक्टर की सलाह पर ही केले का सेवन करें.

- खाली पेट केला न खाएं. 

Photo Courtesy: Freepik

Share this article