इन दिनों शादी का मौसम पूरे शबाब पर है… दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम, गौतम रोड़े-पंखुड़ी अवस्थी और गौरव चोपड़ा-हितिशा के बाद अब अनामिका, तेरी मेरी लव स्टोरी फेम टीवी एक्टर मुदित नायर ने भी शादी कर ली है. उन्होंने भी पिछले दिनों अपनी गर्लफ्रेंड अपराजिता श्रीवास्तव से गोवा में पूरे रस्मो-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी कर ली. शादी के खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर शेयर की. अपराजित पेशे से वकील हैं. सगाई में मुदित ने जहा मरुन रंग का जैकेट पहना था, वही अपराजिता हरे रंग के आउटफिट में बहुत आकर्षक लग रही थीं. शादी में रेड लहंगे और गोल्डन ज्वेलरी में तो वो और भी गजब लग रही थीं. आइए, देखते है शादी से जुड़े बेहतरीन यादगार लम्हों की तस्वीरें…



यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी को उनकी मां ने दिया ये खास सरप्राइज़ !
