चाहे वे इस बात को स्वीकार करने से भले ही इंकार करते रहें, लेकिन बॉलीवुड के लव बर्ड्स वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी (Wedding) की खबरें खूब सुनने में आ रही है. यह कोई इस बारे में बात कर रहा है. ताजा मिली खबरों के अनुसार, वरुण और नताशा के परिवारवालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही वे वेन्यू और डेट की घोषणा कर देंगे. वरुण और नताशा बॉलीवुड स्टाइल में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने एक-दो लोकेशन्स भी पसंद किए हैं.

कपल से जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार, वरुण धवन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तरह ही किसी फॉरेन लोकेशन में बिग फैट डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं. वरुण और नताशा की सहमति के साथ परिवार वालों ने दो डेस्टिनेशन्स- बाली और फुकेत का चुनाव किया है. यह कपल शाही स्टाइल में बीच वेडिंग करने का मन बना रहा है. एक बार लोकेशन फाइनलाइज होने के बाद परिवारवाले शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे. दीपिका और रणवीर सिंह की तरह वरुण व नताशा भी अपनी शादी में गिने-चुने लोगों को इंवाइट करेंगे और उसके बाद मुंबई में इंडस्ट्री फ्रेंड्स व अन्य रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन रखेंगे.

काम की बात करें तो वरुण धवन कूली नंबर 1 के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका डायरेक्शन उनके पिता डेविड धवन कर रहे हैं. इस फिल्म में सारा अली खान भी हैं, जिन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की है. आपको बता दें कि हाल की वरुण धवन ने कुछ दिनों पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था.
