धन्वंतरि ऋषि का जन्मदिवस
श्रद्धा से सभी मनाते हैं
घर में धन धान्य रहे हरदम
आभूषण बर्तन लाते हैं
स्वास्थ्य और ख़ुशियां मानव के
जीवन को समृद्ध करें
हर्ष प्रदाता धन्वंतरि को
श्रद्धा से शीश नवाते हैं
धनतेरस को धन्वंतरि जी
प्रकट सागर मंथन से
आयुष द्वारा मुक्त कराते
रोग-व्यधि के बंधन से
अमिय कलश संग लेकर आए
उपकृत हों सब देव-मनुज
हर घर में धन-धान्य भरा हो
तन-मन सब हों कंचन से…
– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी
यह भी पढ़े: Shayeri
Photo Courtesy: Freepik
Link Copied
