टेलीविजन पर इन दिनों सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) खूब सुर्खियां बटोर रहा है. नच बलिए 9 में कभी सेलिब्रिटीज़ की नोकझोंक दिखाई देता है, तो कभी उनकी बेशुमार केमिस्ट्री. सभी सेलिब्रिटी जोड़ियों ने बेस्ट परफॉर्मेंस दिया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर भी दी. अब आ गई है इम्तेहान की असली घड़ी. सभी की नज़र इस बात पर टिकी हैं कि आखिर नच बलिए 9 की विनर कौन-सी जोड़ी होगी.

ऐसे पता चला नच बलिए 9 के विनर का नाम
दरअसल, नच बलिए 9 शो का फिनाले मलाड स्टूडियो, मुंबई में हो चुका है. बलिए 9 शो के फिनाले की शूटिंग के दौरान इस शो की जोड़ियों के परिवार के सदस्य उनका हौसला बढ़ाने के लिए आए हुए थे. शूटिंग के दौरान जैसे ही स्टेज पर प्रिंस नरूला-युविका चौधरी का नाम विनर जोड़ी के लिए अनाउंस हुआ, वैसे ही उनके परिवार के सदस्यों ने इसका फेसबुक लाइव कर दिया. उनके परिवार द्वारा पोस्ट किया हुआ वीडियो कई लोगों ने देख लिया और नच बलिए 9 के विनर की खबर वायरल हो गई.
यह भी पढ़ें: 7 टीवी कपल्स जिन्होंने रियालिटी शोज़ में अपने पार्टनर को प्रपोज़ किया (Indian Television Celebrities Who Proposed To Their Partners On Reality Shows)
https://www.instagram.com/p/B4HQ_xkFjvY/
इसके अलावा खबर ये भी है कि रोहित और अनीता दूसरे नंबर पर हैं और विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली तीसरे नंबर पर हैं.
Exclusive #BiggBoss_Tak
WINNER – #Privika
Runner-Up #RoNita
3rd – #ViRima
4th – #AlyNa
5th – #NishanCongratulations to all Jodi's@princenarula88 @vishalsingh713 @AlyGoni @anitahasnandani@shantanum07#NachBaliye9 #NachBaliye
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 29, 2019
हालांकि चैनल की तरफ से अभी तक इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी नच बलिए 9 के विनर को लेकर खबरें सुर्खियों में हैं.
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक सर्जरी करवाकर इन 8 टीवी एक्ट्रेस ने बदला अपना लुक, देखें पिक्चर्स (8 Popular TV Actresses Who Have Undergone Plastic Surgery)
https://www.instagram.com/p/B4R2n0JAFZK/
