Close

अनिल कपूर और बोनी कपूर ने गंगा में किया मां का अस्थि विसर्जन, मां की आत्मा की शांति के लिए की पूजा, लिखा इमोशनल नोट (Anil Kapoor, Boney Kapoor Immerse Their Mother’s Ashes In The Ganga, Share Emotional Tribute)

अनिल कपूर (Anil Kapoor) और जाने-माने फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की मां निर्मल कपूर (Anil Kapoor's mother Nirmal Kapoor) का पिछले महीने 2 मई को निधन हो गया था, मां को खोने के गम से अब तक कपूर फैमिली उबर नहीं पाई है और अब मां के अस्थि विसर्जन के लिए बोनी और अनिल कपूर ऋषिकेश (Boney & Anil Kapoor visit Parmarth Niketan Ashram in Rishikesh) पहुंचे हैं, जहां दोनों भाइयों ने विधि विधान से मां का अस्थि विसर्जन किया.

मां के निधन के डेढ़ महीने बाद अनिल कपूर भाई बोनी कपूर के साथ मंगलवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम (Parmarth Niketan Ashram.) पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मां की आत्मा की शांति के लिए पूजा (Anil Kapoor offers Prayers for their late mother) की, जिसकी तस्वीरें कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. 

ऋषिकेश पहुंचकर अनिल और बोनी कपूर ने गंगा जी में पूरे विधि विधान से मां का अस्थि विसर्जन (Anil Kapoor Immerses Mother's Ashes In The Ganga) किया. मां की अस्थियां प्रवाहित करते हुए अनिल कपूर बेहद इमोशनल भी दिखे. अस्थि विसर्जन करते हुए उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने मां और पापा को याद करते हुए बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है. 

अनिल कपूर ने लिखा, "दुःख और हीलिंग...

आज हमने मां की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया, उसी स्थान पर जहां हमने करीब एक दशक पहले पिताजी को सुपुर्द-ए-खाक किया था... दुख के साथ सुकून का एहसास भी है, जैसे मां और पिताजी आखिरकार मिल गए हों एक दूसरे के साथ, अंततः एक घर पर."

अनिल कपूर की इस पोस्ट पर अब फैंस प्यार लुटा रहे हैं और उनकी मां की शांति के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं, वहीं कुछ यूज़र्स बेटे के कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बेस्ट बेटा बता रहे हैं.

इससे पहले अनिल कपूर और बोनी कपूर ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी (Swami Chidanand Saraswati) और साध्वी भगवती सरस्वती जी के सान्निध्य में मां गंगा की आरती (Boney & Anil Kapoor Perform Ganga Aarti) की थी और अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की. 

बता दें कि बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन बीते 2 मई को मुंबई में हो गया था. निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं. 

Share this article

https://www.perkemi.org/ Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Situs Slot Resmi https://htp.ac.id/ Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor https://pertanian.hsu.go.id/vendor/ https://onlineradio.jatengprov.go.id/media/ slot 777 Gacor https://www.opdagverden.dk/ https://perpustakaan.unhasa.ac.id/info/ https://perpustakaan.unhasa.ac.id/vendor/ https://www.unhasa.ac.id/demoslt/ https://mariposa.tw/ https://archvizone.com/