Close

‘हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं’, ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर के सपोर्ट में आईं कंगना, दिया बड़ा बयान, बोलीं: सफलता के साथ इस तरह की रुकावटें आती हैं (‘Jab haisiyat badhti hai, dushman bhi..’ Kangana Ranaut comes out in support on Ranveer Singh amid Don 3 controversy)

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. प्रोड्यूसर और एक्टर के बीच हुआ आपसी मतभेद ('Don 3' controversy) अब कोर्ट तक पहुंच गया है. रणवीर के फिल्म से बाहर होने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर पर बैन लगाने का ऐलान किया था. इस बैन को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी अपनी राय रख चुके हैं. अब बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी इस बारे में रिएक्ट किया है और रणवीर को सपोर्ट (Kangana Ranaut supports Ranveer Singh) करती दिखी हैं.

Ranveer Singh
Screenshot

बीते दिन कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Kangana Ranaut's film Bharat Bhhagya Viddhaata) का ट्रेलर लॉन्च था, जहां कंगना ने मीडिया से बातचीत की. अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर कंगना ने यहां भी बिंदास बातें की. उनसे जब रणवीर सिंह को बैन करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इशारों में कहा कि ये 'धुरंधर' की सक्सेस का नतीजा है.

Kangana Ranaut

कंगना ने कहा, "मुझसे इस विषय पर सवाल पूछना दिलचस्प है. मुझे भी सभी ने बैन किया था. देखिए जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं. ऐसा नामुमकिन है कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें. ऐसे में रणवीर सिंह को समझना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो उनके इतने दुश्मन हैं.''

Ranveer Singh

कंगना ने आगे कहा, "जीवन में हमेशा एक जैसे हालात नहीं रहते. सफलता के साथ संघर्ष भी आते हैं. मेरे साथ भी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कुछ हुआ, लेकिन मैंने काम करना नहीं छोड़ा. मैं अच्छा कर रही हूं, मेरे करियर की गाड़ी अच्छी चल रही है. ऐसे फैसलों से कुछ फर्क नहीं पड़ता.''

Kangana Ranaut

उन्होंने कहा, "जब आप जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, तो कई तरह की रुकावटें आती हैं. आपको हमेशा सीधा रास्ता नहीं मिलता. मेरे साथ भी बहुत कुछ हुआ है, लेकिन देखिए आज मैं कहां हूं. मेरी गाड़ी भी अच्छी चल ही रही है. कोई फर्क नहीं पड़ता, आखिर में सब ठीक हो जाता है."

Ranveer Singh
Screenshot

बता दें कि ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब फरहान अख्तर ने रणवीर को लेकर 'डॉन 3' अनाउंस की. फ़िल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई तो रणवीर ने धुरंधर की शूटिंग शुरू कर दी और फ़िल्म ज़बरदस्त हिट रही. इस बीच खबर आई कि क्रिएटिव मतभेदों की वजह से रणवीर ने डॉन 3 छोड़ दी.  फ़िल्म छोड़ने के बाद फरहान अख्तर ने रणवीर से 40 करोड़ हर्जाने की मांग की. फाइनली फरहान शिकायत लेकर FWICE के पास गए जिसने रणवीर पर बैन लगा दिया. अब रणवीर ने FWICE पर मुकदमा ठोक दिया है.

Share this article